अस्पतालों में नवजात शिशुओं के इलाज को लेकर होगी समीक्षाा
कार्यशाला में पॉक्सो एक्ट के तहत पीडि़त को मुआवजा देने पर राज्य आयोगों से चर्चा, बाल यौन शोषण के विरुद्ध जागरूकता पर भी विचार-विमर्श होगा। बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा देशभर की नियोनेटल इन्टेन्सिव केयर यूनिट, पीडियाट्रिक यूनिट, बच्चों के इलाज पर उपयोग होने वाले उपकरणों, उनकी एएमसी, डॉक्टरों और नर्सों की संख्या आदि की रिपोर्ट तैयार की गई है, उस पर भी समीक्षा की जाएगी। देशभर के दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग, जो राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से होती है, उनको मिलने वाले उपकरणों, पेंशन आदि को ट्रेक किए जाने के लिए एमआईएस तैयार किया गया है, उस पर भी राज्य आयोगों के समक्ष चर्चा की जाएगी।