27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

31 अक्टूबर तक भोपाल नहीं आएगी ग्वालियर इंटरसिटी

22 अक्टूबर से इन स्टेशनों के बीच निरस्त रहेगी और केवल ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के बीच चलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 Oct 2017, 11:55 AM IST

Gwalior Intercity

भोपाल। ट्रेनों के आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा मंडल के गुना स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य करने जा रहा है। इसके चलते ट्रेन नंबर 12198-12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 10 दिनों तक गुना-बीना-भोपाल-बीना-गुना के बीच दोनों दिशाओं में निरस्त रखी जाएगी। यह गाड़ी 22 से 31 अक्टूबर तक इन स्टेशनों के बीच निरस्त रहेगी और यह केवल ग्वालियर-गुना-ग्वालियर के मध्य चलेगी।
ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस को गुना-बीना-भोपाल-बीना-गुना के बीच निरस्त रखे जाने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए को ट्रेन नंबर 51609-51610 बीना-गुना-बीना पैसेंजर को 22 से 31अक्टूबर तक रि-शेड्यूल किया गया है।

ट्रेन नंबर 51609 बीना-गुना पैसेंजर बीना स्टेशन से वर्तमान समय दोपहर 3.10 बजे के स्थान पर शाम 4.30 बजे रवाना हो कर शाम 7.39 बजे गुना पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 51610 गुना-बीना पैसेंजर गुना स्टेशन से वर्तमान समय शाम 6.50 बजे के स्थान पर रात 8.20 बजे रवाना होगी और देर रात 12.30 बजे बीना पहुंचेगी।

ट्रेन निरस्त रहने से यात्रियों को होगी परेशानी:
वहीं इस दौरान भोपाल से ग्वालियर आने जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। माना जा रहा है त्योहार का सीजन खत्म होने के साथ ही जहां लोग अपने घरों की वापसी करना चाहेंगे वहीं इस ट्रेन के रद्द रहने से अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की आशंका है।
वहीं भोपाल से गुना व अशोकनगर जाने वाले डेली पैंसेंजरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ये है ट्रेन का रूट: ग्वालियर से शिवपुरी, बदरवास,गुना,अशोकनगर,बीना जंक्शन,गंज बासोदा, विदिशा,भोपाल जंक्शन।
रद्द के दौरान अब 31 अक्टूबर तक यह ट्रेन केवल ग्वालियर से शिवपुरी,बदरवास से गुना और वहीं से वापसी के रूप में चलेगी।

वहीं बीना से गुना तक के लिए ट्रेन नंबर 51609 बीना-गुना पैसेंजर बीना स्टेशन से वर्तमान समय दोपहर 3.10 बजे के स्थान पर शाम 4.30 बजे रवाना हो कर शाम 7.39 बजे गुना पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 51610 गुना-बीना पैसेंजर गुना स्टेशन से वर्तमान समय शाम 6.50 बजे के स्थान पर रात 8.20 बजे रवाना होगी और देर रात 12.30 बजे बीना पहुंचेगी।