10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदीना पहुंचे भोपाल के यात्री, 15 से होगी वापसी

इंतजाम जांचने 12 को एयरपोर्ट पर समन्वय बैठक - भोपाल में दो दिन तो मुम्बई में 10 दिन चलेगा हाजियों की वापसी का सिलसिला ...

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Sep 10, 2018

haj yatra

मदीना पहुंचे भोपाल के यात्री, 15 से होगी वापसी

भोपाल। हाजियों की प्रदेश वापसी 15 सितम्बर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए मक्का से मदीना पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां नौ दिन ठहरने के बाद हाजी अपने वतन लौटेंगे।

प्रदेश के हाजियों को लेकर पहली फ्लाइट 15 सितम्बर को राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचेगी। अगले दिन 16 सितम्बर को दूसरी फ्लाइट से हाजियों का दूसरा जत्था आएगा। इन दो फ्लाइट से 240 हाजी आएंगे। वहीं जो यात्री मुम्बई से हज के सफर पर रवाना हुए थे उनकी वापसी 16 सितम्बर से शुरू हो जाएगी। ये सिलसिला 26 सितम्बर तक जारी रहेगा।

इस वर्ष प्रदेश से 4777 लोग हजयात्रा पर गए हैं। ये पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले हजयात्रा के लिए प्रदेश को जो कोटा मिला वह चार हजार से भी कम रहा। ऐसे में आवेदन के बाद भी अधिकांश लोग यात्रा पर नहीं जा पाए।

वापसी तक 24 घंटे काम करेगा हज हाउस का काल सेंटर
हाजियों की जानकारी देने के लिए स्टेट हज कमेटी ने काल सेंटर स्थापित किया है। जब तक प्रदेश के सभी यात्री वापस नहीं आ जाते ये चौबीस घंटे काम करेगा।

इंतजाम जांचने एयरपोर्ट पर समन्वय बैठक कल
हाजियों की वापसी से पहले विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए 12 सितम्बर दोपहर 3.30 बजे भोपाल एयरपोर्ट विभागों के अधिकारियों और जिम्मेदार एजेंसी पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है।

हज हाउस पर भी हो इंतजाम

वापसी को लेकर हज हाउस पर भी इंतजाम हो रहे हैं। कमेटी पदाधिकारियों के मुताबिक ज्यादा हाजी लौटने के बाद एयरपोर्ट से सीधे अपने घरों के लिए रवाना हो जाते हैं। बहुत कम हैं जो ठहरते हैं। बावजूद इसके कमेटी ने अपनी ओर से तैयारी की है। लगेज और दूसरी व्यवस्था के लिए भी जिम्मेदारों के साथ समन्वय बैठाया जा रहा है।

प्रदेश से हजयात्रा पर गए सभी लोग सुरक्षित हैं। इनकी वापसी की तैयारी हो रही है। हाजियों और इनके परिजनों की सुविधा के लिए काल सेंटर बना है जो वापसी तक चौबीसों घंटे काम करेगा।

- दाउद अहमद, सीईओ स्टेट हज कमेटी