आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में डॉ सरस्वती सुसाइड के मामले में गांधी मेडिकल कॉलेज से हटाई गई डॉ अरुणा कुमार की एक बार फिर गांधी मेडिकल कॉलेज में पदस्थापना कर दी गई है। सुसाइड केस के बाद छात्रों के आंदोलन पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग भेज दिया गया था। हालांकि अरुणा कुमार के खिलाफ अभी भी जांच चल रही है, बावजूद इसके उनकी वापस पदस्थापना से जूनियर डॉक्टरों ने नाराजगी व्यक्त की है। प्रबंधनीय शिकायत पर भी जब कोई एक्शन नहीं हुआ तो अब जूनियर डॉक्टरों ने फिर से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। देखने वाली बात ये है कि अब प्रशासन की ओर से डॉ. अरुणा कुमार को लेकर क्या फैसला लिया जाता है।