
Hindi Diwas 2023 : कई बोलियों वाली हिंदी इतनी सहज और सौहाद्रपूर्ण है कि दूसरी भाषाओं और बोलियों वाले शब्दों को खुद में आत्मसात कर लिया है, लेकिन इनके हिंदी अनुवाद ऐसे रोचक हैं, जिन्हें जानकर हंस पड़ेंगे। लेकिन इन्हें जानना भी जरूरी है। उदाहरण के लिए महिलाएं अगर लिप स्टिक शब्द की बात करें तो कम ही महिलाएं जानती होंगी कि उनके दैनिक यूज में आने वाला शब्द लिप स्टिक अंग्रेजी भाषा का शब्द है। लेकिन हिंदी में इसका नाम कम रोचक नहीं है। बुजुर्ग महिलाओं से बात की जाए, तो आपको पता चलेगा कि जिसे आज आप लिप स्टिक कह रहे हैं, उसे हिंदी में सुर्खी कहा जाता था। अब आप बताइए अगर आपकी भाषा हिंदी ही है तो क्रिकेट को हिंदी में क्या कहते हैं और सिगरेट का हिंदी मीनिंग क्या है? अगर आप नहीं जानते इस खबर को जरा ध्यान से पढ़ लें, आपकी नॉलेज तो बढ़ेगी ही, आपके चेहरे पर हंसी भी जरूर आ जाएगी.. ये हिंदी शब्द इलाहबाद विवि के प्राध्यापक हरदेव बाहरी द्वारा संकलित हिंदी शब्द कोष से लिए गए हैं। वहीं कुछ शब्द लोगों की मान्यता या आम बोलचाल की भाषा पर आधारित हैं।
बटन का हिंदी मीनिंग
शर्ट या किसी भी कपड़े में लगाए जाने वाले बटन को हिंदी भाषा में क्या कहते हैं? दरअसल कुछ लोग बटन को घुंडी कहकर पुकारते हैं, लेकिन हिंदी में Button को बुताम कहा जाता है। बुताम यानि शर्ट या पेंट में बने काज में लगाने वाली वस्तु।
जैकेट
जैकेट को हिंदी में क्या कहते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि जैकेट के हिंदी में कई नाम हैं जैसे बंडी, मिरजई, फतुई/फतूही या आमबोलचाल की भाषा में बोला जाने वाला शब्द जाकेट।
ट्रेन
ट्रेन को हिंदी में क्या कहते हैं? ट्रेन को हिंदी में लौहपथगामिनी कहा जाता है। यानी लोहे के रास्ते पर चलने वाली।
रेलवे स्टेशन
जिस तरह ट्रेन को लौहपथगामिनी कहा जाता है, ठीक उसी तरह रेलवे स्टेशन को हिंदी भाषा में लौहपथगामिनी विश्राम स्थल कहा जाता है।
मास्क
कोरोना काल में लोगों ने मास्क यूज किया। मास्क को हिंदी भाषा में मुखौटा, नकाम, मुखच्छद, अवगुंठ या मुखावरण।
कैंडी
बच्चों से लेकर बड़ों और बुजुर्गों की जीभ का स्वाद बढ़ाने वाली कैंडी का हिंदी नाम बता सकते हैं। नहीं ना.... दरअसल कैंडी को हिंदी में मिश्री की टॉफी या मीठी गोली कहा जाता है।
लिप स्टिक
महिलाओं के शृंगार का प्रमुख साधन लिपस्टिक का नाम तो बेहद आसान है। लेकिन हिंदी में आम बोलचाल की भाषा में इसे लाली, सुर्खी कहा जाता ह। वहीं यदि हम तत्सम शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहें तो यह कहलाएगी ओष्ठ शलाका।
एम्बुलेंस
गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाली गाड़ी एम्बुलेंस को हिंदी में क्या कहा जाता है? आपको बता दें कि इसका हिंदी नाम आसान नहीं है। इसे हिंदी में कहते हैं रुग्ण वाहिनी, रोगी यान, अस्पताल गाड़ी।
कैंसर
कैंसर रोग को हिंदी में कर्कट रोग कहा जाता है।
क्रिकेट
हिंदी भाषा में क्रिकेट को 'गोलगट्टम लकड़ पट्टम दे दनादन कहा जाता है। आम बोलचाल की भाषा में गेंद-बल्ला कहा जाता है।
बाल्टी
बाल्टी को हिंदी में क्या कहते हैं? बाल्टी को हिंदी में पानी भरने का डोल जैसा पात्र कहा जाता है।
बादाम को हिंदी में क्या कहते हैं
दरअसल बादाम तुर्की शब्द है। जबकि इसे हिंदी में बदाम शोरी या बदाम तल्खी कहा जाता है।
दुकान
आपको जानकर हैरानी होगी कि शॉप को हम दुकान कहकर पुकारते हैं और इसे हिंदी का शब्द मानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दुकान तुर्की भाषा का शब्द है जबकि हिंदी में दुकान को पण्यशाला, हट्टी या हट्ट कहा जाता है।
कोल्ड क्रीम
सर्दियों के दिनों में रुखी त्वचा में जान डालने वाली कोल्ड क्रीम को हिंदी में जमी हुई क्रीम कहा जाता है।
एक्स-रे
हिंदी में एक्स रे का कोई नाम नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे कहते हैं शरीर के भीतर के छायाचित्र लेने वाली किरण।
रिमोट
रिमोट को हिंदी में दूरस्थ या दूरवर्ती कहा जाता है। अगर हम रिमोट कंट्रोल की बात करें तो इसे दूरस्थ संचालित यंत्र कहेंगे।
मोबाइल
मोबाइल को हिंदी में चलंत दूरभाष यंत्र कहा गया है। यानी चलायमान/गतिशील
सिगरेट
सिगरेट को हिंदी में तंबाकू से भरी हुई कागज बत्ती।
कंप्यूटर
कंप्यूटर को हिंदी में 'संगणक' कहा जाता है। दरअसल कंप्यूटर से घंटों की गणना को कुछ सेकंड में किया जा सकता है, इसलिए इसे संगणक कहा जाता है।
लिंक
लिंक का हिंदी अर्थ है जोड़ना, जो यूजर्स को सीधे उनकी मनचाही साइट पर लेकर जाता है।
पेन ड्राइव
पेन ड्राइव को हिंदी में स्मृतिशलाका कहा जाता है।
Updated on:
14 Sept 2023 06:22 pm
Published on:
14 Sept 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
