
Holiday: मध्यप्रदेश में बारिश का कहर कई स्थानों पर बाढ़ का रूप ले चुका है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए प्रदेश के हरदा और सीहोर जिलों में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। सीहोर और हरदा दोनों ही जिलों में कलेक्टर ने शनिवार की छुट्टी की घोषणा की है और इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
हरदा जिले में हो रही भारी बारिश के चलते शनिवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक शनिवार को जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी। कलेक्टर के निर्देश के बाद ये आदेश जारी किया गया है साथ ही आदेश में ये भी लिखा है कि पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं यथावत समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी।
सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी स्कूल और आंगनबाड़ियों के लिए 03 अगस्त को अवकाश घोषित किए हैं। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने 03 अगस्त 2024 को जिले के सभी शासकीय,अशासकीय, सीबीएसआई तथा केंद्रीय विद्यालयों, प्ले स्कूलों एवं समस्त शैक्षणिक संस्थाओं तथा आंगनबाड़ियों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए होगा। शिक्षक एवं स्कूल स्टाफ निर्धारित समय पर ड्यूटी समय पर उपस्थित रहेंगे।
Updated on:
05 Aug 2024 07:49 pm
Published on:
02 Aug 2024 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
