
Holiday List
Holiday List 2025: मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2025 की छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने 2025 में कुल 22 सार्वजनिक छुट्टियां और 68 ऐच्छिक छुट्टियां घोषित की हैं। इस साल लोगों को कई लंबे वीकेंड मिल रहे है। साल के पहले महीने जनवरी में ही चीर दिनों का लंबा वीकेंड मिलन वाला है।
इसलिए अगर आप मकर संक्राति के आस-पास फैमली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहें हैं तो ये समय आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि एक दिन की छुट्टी लेने पर आपको चार दिन की छुट्टियां एक साथ मिल सकती हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी के दूसरे वीक में 11 जनवरी को दूसरा शनिवार है। इसके बाद, 12 जनवरी को रविवार है और फिर 13 जनवरी को लोहड़ी है। इस दिन कई जगहों में छुट्टी रहती है और अगर नहीं है तो इस दिन की छुट्टी ले ली जाए तो तीन छुट्टियां हो जाती है।
इसके बाद एमपी में 14 जनवरी को मकर संक्राति का एच्छिक अवकाश रहता है। साथ ही सतना जिले में मकर सक्रांति की छुट्टी घोषित की जा चुकी है। इस हिसाब से 10 से 14 जनवरी तक लंबी छुट्टी मिलने वाली है।
सरकार ने साल 2025 की छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर में इस बार 68 ऐच्छिक छुट्टियां घोषित की हैं। प्रत्येक शासकीय कर्मचारी को 68 ऐच्छिक छुट्टियों में से उनकी इच्छानुसार तीन दिन की छुट्टियां दी जायेंगी, उससे अधिक नहीं दी जाएंगी।
Updated on:
08 Jan 2025 01:13 pm
Published on:
08 Jan 2025 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
