27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौमूत्र पीने से मुझे नहीं हुआ कोरोना- सांसद प्रज्ञा सिंह

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि गौ मूत्र अर्क पीने से फेफड़ों का इंफेक्शन खत्म हो जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Hitendra Sharma

•

Updated: 17 May 2021, 8:42 AM IST

pragya_thakur_mp.jpg

भोपाल. भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अफने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार कोरोना को लेकर उन्होंने कहा कि गौमूत्र का अर्क पीने से कोरोना से बच सकते हैं। वही कोरोना से हुआ फेफड़ों का इंफेक्शन भी गौ मूत्र से दूर हो जाता है। उन्होंने दावा किया है उनको गौ मूत्र अर्क पीने से ही कोरोना नहीं हुआ है और कोरोना की लहर में भी वह संक्रमण से बची रही हैं। गौमूत्र पीने की सलाह के साथ सांसद प्रज्ञा ने लोगों को देशी गाय पालने की नसीहत भी दे डाली।

Must see: MP में कोरोना के ताजा आंकड़े

विवादित बयानों से पुराना नाता
सांसद प्रज्ञा पहले भी इस तरह के अजीबो गरीब बयान दे चुकी है। उनके साथ साथ बीजेपी के और भी नेता हैं जो कोरोना संक्रमण को लेकर अपना ज्ञान देते रहे हैं इनमें बेरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का बयान भी सांसद के बयान की तरह ही कोरोना से मुक्ति के लिये नियमित गौ मूत्र पीने की सलाह दे चुके हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह का गौ मूत्र पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था। विधायक जी ने भी दावा किया है कि रोजाना गौ मूत्र पीने से कोरोना के साथ साथ कोई भी बीमारी नहीं होगी।

Must see: कोरोना की तीसरी लहर से बचपन बचाने की तैयारी

वही कांग्रेस द्वारा लगातार बीजेपी सांसद के गायब होने और इनाम घोषित करने के बयान पर सांसद प्रज्ञा ने कहा कि ये लोग संवैधानिक अपराध कर रहे हैं, उन्हें क्षमा नहीं किया जा सकता। अपराधियों को दंड देना ईश्वर का काम है। लम्बे समय बाद मीडिया से रूबरू हुई सांसद प्रज्ञा ने भोपाल में एक करोड़ पौधे लगवाने का अभियान चलाने का दावा किया है और पौधारोपण के बाद उनका खयाल रखने के लिये सभी व्यवस्थाएं करने की बात कही है।

Must see: एक तिहाई आबादी कोरोना वैक्सीन से दूर