5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं शिवराज के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कराऊंगा : दिग्विजय

- भाजपा नेताओं ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
2 min read
Google source verification
digvijay.jpg

digvijay.jpg

भोपाल. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ फेक वीडियो ट्वीट करने के मामले में उसी थाने में एफआईआर दर्ज कराऊंगा, जिसमें भाजपा ने मेरे खिलाफ दर्ज कराई है। भाजपा फेक न्यूज फैक्टरी भाजपा रही है। अब भाजपा बताए मैं किन-किन नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराऊं। दरअसल, रविवार को भाजपा नेताओं ने दिग्विजय के खिलाफ क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उन्होंने शिवराज की छवि बिगाडऩे के लिए उनके वीडियो को एडिट कर पोस्ट किया है।
दिग्विजय ने अपने ट्वीटर हैंडल पर 17 मई 2019 की एक खबर पोस्ट की है, जिसमें यह बताया गया था कि शिवराज ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक फेक वीडियो डाला था। इसमें राहुल गांधी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता पाए थे। उस समय मुख्यमंत्री कमलनाथ थे। यह वीडियो एडिटेड था। इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई लोगों ने रीट्वीट भी किया था।
- भाजपा ट्रोल हुई: तन्खा
राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि भाजपा दिग्विजय के ट्वीट को रीट्वीट करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराती है, लेकिन राहुल के फेक ट्वीट पर कोई एफआईआर नहीं। राहुल के सुशांत को समर्पित श्रद्धांजलि ट्वीट एडिट कर ट्रोल का उदाहरण सबके सामने है। शर्म करो। तन्खा ने फेक और मूल ट्वीट अपने हैंडलर पर पोस्ट किए हैं।

- हमें बीमारी से लडऩा है, बीमार से नहीं: नरोत्तम
दिग्विजय के शिवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात पर मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम तो स्वास्थ्य मंत्री हैं, इसलिए यही बोलेंगे कि हमें बीमारी से लडऩा है, बीमार से नहीं। दिग्विजय को सीएम की छवि खराब करने के लिए माफी मांगना चाहिए थी, लेकिन वे अपनी गलती छिपाने के लिए डर्टी पॉलीटिक्स कर रहे हैं। दिग्विजय ने अपने ट्वीटर हैंडल पर 17 मई 2019 की एक खबर पोस्ट की है, जिसमें यह बताया गया था कि शिवराज ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक फेक वीडियो डाला था।