28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब पड़ी कंपकपाने वाली ठंड, इन जिलों में जीरो तक पहुंच जाता है तापमान

अचानक तापमान में आई भारी गिरावट, पचमढ़ी और टीकमगढ़ में रात का तपमान पहुंचा 1 डिग्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Dec 2019, 5:57 PM IST

weather news

अब पड़ी कंपकपाने वाली ठंड, इन जिलों में जीरो तक पहुंच जाता है तापमान

भोपाल/ इन दिनों मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेश कई हिस्सों में शीतलहर का दौर चल रही है। कई जिलों में तापमान काफी तेजी से गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी क्षेत्र से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। सूबे के 25 से अधिक शहरों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा पहुंचा है। प्रदेश के ग्वालियर और भिंड जिले में घने कोहरे के कारण ज़ीरो विसिबिलिटी हो गई है।

पढ़ें ये खास खबर- सर्दियों में ही क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द? जानिए कारण और उपचार


तो 0 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा

बता दें कि, प्रदेश के पचमढ़ी, टीकमगढ़ और उमिया का तापमान 1 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। यही कारण है कि, इन जिलों में पाला पड़ गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि, आगामी 31 दिसंबर तक यहां न्यूनतम पारा 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। प्रदेश के रायसेन, पचमढ़ी, टीकमगढ़, उमरिया जैसे कई सबसे न्यूनतम तापमान वाले जिलों की फसलों पर ओस जम गई। प्रदेश में सबसे सर्द रात टीकमगढ़ में दर्ज की गई, जहां रात से लेकर सुबह तक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पचमढ़ी में सुबह का तापमान सबसे कम 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अचानक एक दिन में दो डिग्री से ज्यादा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राजधानी भोपाल के तापमान में भी लगातार दूसरे दिन भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद न्यूनतम पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पढ़ें ये खास खबर- सर्दियों में होठों की देखभाल का ये है Best Option, lips हो जाएंगे पिंक और सॉफ्ट


उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से ठिठुरा प्रदेश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया है। ज्यादातर शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड, भिंड, ग्वालियर-चंबल और महाकौशल समेत भोपाल संभाग के इलाकों में ज्यादातर शहरों में शीत लहर चलने से आज कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छटने के कारण नमी में कमी आई है। जिसके कारण उत्तर से सर्द हवाओं का सिलसिला तेज हो गया है। यही कारण है कि, उत्तरी क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

पढ़ें ये खास खबर- ठंड तेज होते ही तेजी से बढ़ रहे हैं Brain Stroke के मरीज, ये Tips आएंगे काम

इन जिलों में शनिवार सुबह था 9 डिग्री से भी कम तापमान

-होशंगाबादः 8.4