
Indian politician and former cricketer Gautam Gambhir
भोपाल। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एवं भाजपा सांसद गौतम गंभीर मध्यप्रदेश आने वाले हैं। गौतम गंभीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक टूर्नामेंट कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी सीएम के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने दी।
कार्तिकेय सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और बल्लेबाज गौतम गंभीर 18 दिसंबर को बुदनी विधानसभा के रेहटी में होने वाले प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शामिल होने आएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ेंः
प्रेस कांफ्रेंस में कार्तिकेय सिंह चौहान (Kartikey Singh Chouhan) ने बताया कि प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें बुदनी (बुधनी) विधानसभा की 14 टीमें भाग ले रही हैं।
कार्तिकेय के मुताबिक यह खेल ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। इस खेल में क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने साथ ही जिले और प्रदेश का नम रोशन करने का भी मौका मिल रहा है। चौहान के मुताबिक 15 दिसम्बर को यहां रोजगार मेला भी लगाया जा रहा है, जिसमें अनेक कम्पनियों के प्रतिनिधियों आ रहे हैं। इस मेले के जरिए कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।
कार्तिकेय के मुताबिक 18 दिसंबर को फाइनल मैच में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेवाज गौतम गंभीर शामिल हो रहे हैं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर महेंद्र सिंह सिसोदिया और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ईश्वर चंद पांडे मौजूद थे।
Updated on:
12 Dec 2022 04:01 pm
Published on:
12 Dec 2022 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
