19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी की हत्या वाले बयान पर बवालः शिवराज बोले- कांग्रेस की असलियत सामने आ रही है

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के विवादित बयान पर मचा बवाल...। भाजपा नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Dec 12, 2022

modi1.png

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) की हत्या को लेकर दिए बयान पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चौहान ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। मोदीजी जनता के दिलों में बसते हैं, संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था के केंद्र है। ऐसे में कांग्रेस के एक नेता मोदीजी की हत्या की बात कर रहे हैं। यह घृणा की अति है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने सोमवार को वीडियो जारी कर इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चौहान ने कहा है कि मैदान में उनसे (पीएम मोदी) से कोई मुकाबला नहीं कर पाते हैं कांग्रेस के लोग। इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदीजी की हत्या की बात कर रहे हैं। यह विद्वेष की पराकाष्ठा है। यह घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो रहे हैं। लेकिन, ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। FIR की जा रही है और कानून अपना काम करेगा।

यहां देखें VIDEO

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र बोले

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) ने कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के वीडियो देखकर इसे फांसीवादी मानसिकता बताया। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अब महात्मा गांधी वाली कांग्रेस पार्टी नहीं रही, यह इटली की कांग्रेस बन गई है। नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मैं एसपी को तत्काल एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दे रहा हूं। इसके थोड़ी ही देर बाद पन्ना के पवई थाने में राजा पटेरिया के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई।

यह भी पढ़ेंः मोदी के लिए विवादित बयान पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर एफआईआर दर्ज

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के पूर्व मंत्री के मोदी पर विवादित बोल, भाजपा ने वायरल किया वीडियो

क्या बोले विश्वास सारंग

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (vishwas sarang) ने राजा पटेरिया के बयान को बेहद गंभीर बताया। सारंग ने कहा कि यह किसी नेता का बयान नहीं, यह किसी देश के प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश का मामला है। कांग्रेस की बैठकों में प्रधानमंत्री की हत्या की साजिशें रची जा रही है। उन पर कार्रवाई होना ही चाहिए। यह केवल राजनीतिक मामला नहीं है, यह कानून की परिधि का आपराधिक मामला है।

क्या कहा था राजा पटेरिया ने

वायरल वीडियो में राजा पटेरिया कह रहे हैं कि मोदी चुनाव खत्म कर देगा, वो धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, वनवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने पर तत्पर रहो। पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

राजा पटेरिया ने दी सफाई

अपने बयान के वायरल हो जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया अब सफाई देने में जुट गए हैं। उन्होंने वीडियो भी जारी कर कहा है कि मोदी की हत्या का मतलब मोदी को हराने के लिए तैयार रहो। मैं मोदी को चुनाव में हराने की बात कर रहा था। हत्या की बात नहीं की थी। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।