31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: भारतीय रेलवे ने फिर बढ़ाए दाम, अब आपकी जेब पर पड़ेगी भारी मार

Breaking: भारतीय रेलवे ने फिर बढ़ाए दाम, अब आपकी जेब पर पड़ेगी भारी मार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Sep 2018, 1:22 PM IST

indian railway

Breaking: भारतीय रेलवे ने फिर बढ़ाए दाम, अब आपकी जेब पर पड़ेगी भारी मार

भोपालः मध्य प्रदेश समेत भारत में कहीं भी ट्रैन से सफर करते दौरान चाय या कॉफी की चुस्की का शोख रखने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने चाय और कॉफी के दाम में देढ़ गुना बढ़ोतरी कर दी है। ट्रेन में सफर करन वाले यात्रियों को परोसी जाने वाली चाय/कॉफी अब 7 रुपए के बजाय 10 रुपए में मिल सकेगी। रेलवे की तरफ जारी बयान में कहा गया है कि, चाय और कॉफी दामों में 6 साल बाद परिवर्तन किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू किया गया निर्देश

रेलवे बोर्ड की तरफ से नया सर्कुलर गुरुवार शाम को जारी किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। रेलवे द्वारा सभी जोनों को जारी किए गए सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि, बर्तनों में चाय या कॉफी देने की सुविधा बंद की जाए। इसके बजाए डिस्पोजेबल कप में यात्रियों को चाय या कॉफी दी जाए। रेलवे के अनुसार, काफी समय से प्रबंधन के पास यात्रियों द्वारा यह शिकायतों भी आ रही था कि, पेंट्रीकार की ओर से जिस कप या बर्तन में चाय या कॉफी दी जाती है, उसे ठीक तरह से धोया तक नहीं जाता, जिसमें काफी स्मेल भी आती है। यात्रियों का आरोप था कि, पैसे खर्च करके अच्छी चाय या कॉफी पीने का दिल भी नही करता। कर्मचारियों से बोले जाने पर वह इस बात को नहीं मानते। कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। इसपर गौर करते हुए भी रेलवे प्रबंधन ने डिस्पोजेबल कप में यह ड्रिंक यात्रियों को देने का फैसला किया है।

IRCTC के प्रस्ताव पर लगी रेलवे की मुहर

आपको बता दें कि, टी बैग के साथ 150 मि.ली कप चाय और इंस्टैन्ट कॉफी पाउडर वाली 150 मि.ली कॉफी को 170 मिली डिस्पोजल कप में दी जाएगी, जिसकी कीमत 7 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति कप होगी। हालांकि सामान्य चाय की कीमत 5 रुपए प्रति कप ही रहेगी। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, चाय/कॉफी के दामों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव आईआरसीटीसी का था, जिसे रेलवे बोर्ड ने मंजूर कर लिया है। हालांकि, बढ़ाए गए दाम उनके द्वारा बताए प्रस्तावित दामों के हिसाब से न्यूनतम वृद्धि के अनुसार बढ़ाए गए हैं। आईआरसीटीसी करीब 350 ट्रेनों में खानपान डिब्बे (पेंट्री कार) संचालित करती है। राजधानी और शताब्दी के भोजन पैकेज के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।