
भोपाल. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC)ने सभी प्राइवेट ट्रेनों को 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। आईआरसीटीसी द्वारा फिलहाल 2 तेजस और एक काशी महाकाल ट्रेन चलाईं जाती हैं। आईआरसीटीसी ने इन ट्रेनों को 30 अप्रैल तक कैंसिल करने का फैसला किया है
बता दें कि काशी महाकाल एक्सप्रेस तीन ज्योतिर्लिंग को जोड़ती है। यह ट्रेन इंदौर से चलकर वाराणसी तक जाती है। फिलहाल इस ट्रेन में बुकिंग हो रही थी लेकिल आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन को 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। आईआरसीटीसी ने साफ कर दिया है कि जिन लोगों ने इन ट्रेनों में टिकट कराए हैं, उन्हें पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।
गौरतलब है कि काशी-महाकाल एक्सप्रेस 25 मार्च से 14 अप्रैल तक रद्द किया गया था। 14 अप्रैल के बाद इस ट्रेन में टिकटें बुक हो रही थी लेकिन मंगलवार को आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन को 30 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि इंदौर-उज्जैन में जिस तरह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उसे देखते हुए 30 अप्रैल तक रद्द करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावे आईआरसीटीसी ने दो तेजस ट्रेनों को 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। जिन यात्रियों ने इस अवधि में टिकट बुक कराई है, उन सभी को राशि वापस मिल जाएगी।
Published on:
08 Apr 2020 12:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
