
एमपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में उपसचिव के नाम पर भर्ती में गडबड़ी- demo pic
MP State Rural Livelihoods Mission- देश-प्रदेश के करोड़ों बेरोजगार दिनरात नौकरी का ख्वाब देखते रहते हैं। सरकारी नौकरी के लिए तो लोग ऐसे लालायित रहते हैं कि इसके लिए सबकुछ करने को तैयार हो जाते हैं। युवाओं की इस भावना को कई आपराधिक लोग पूरी तरह भुनाते हैं। सरकारी नौकरी के नाम पर हर तरह का फर्जीवाड़ा करते हैं। मध्यप्रदेश में एक ऐसी ही बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां एक विभाग में उप सचिव के नाम पर भर्ती के लिए पत्र जारी किया गया। हकीकत यह है कि जिस नाम से ये पत्र जारी हुआ, उस नाम का कोई अधिकारी ही नहीं है। जैसे ही इस फर्जीवाड़े की सूचना मिली, विभागीय अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। विभाग ने साफ किया कि उपसचिव के नाम से भर्ती के लिए जारी किया गया यह पत्र पूरी तरह भ्रामक है।
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा की बात सामने आई है। इसके लिए एक भ्रामक पत्र जारी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आजीविका मिशन में अभी कोई भर्ती नहीं हो रही है। उन्होंने भ्रामक पत्र पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की है।
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अनुसार विभिन्न जिलों में भर्ती के संबंध में भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। एक निराधार पत्र के माध्यम से भर्ती की बात कही जा रही है जोकि पूरी तरह असत्य है। मिशन में अभी किसी भी स्तर पर कोई भर्ती नहीं की जा रही है।
आजीविका मिशन में भर्ती के संबंध में कथित रूप से जारी पत्र खूब वायरल हो रहा है। यह पत्र उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास एसके मिश्रा के नाम से हस्ताक्षरित है जबकि विभाग में इस नाम का कोई उप सचिव नहीं है।
आजीविका मिशन के अधिकारियों ने बताया कि जाली पत्र में संदर्भ भारत सरकार का पत्र क्रमांक F/2479 दिनांक 27-12-2025 उल्लेखित किया गया है जोकि पूर्णतः निराधार है। वास्तविकता यह है कि आजीविका मिशन में अभी न कोई भर्ती की जा रही है और न ही यह पत्र विभाग से संबंधित है।
Published on:
13 Jan 2026 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
