
Jitu Patwari MP Congress New Congress Executive MP Congress News Jitendra singh Kamalnath Digvijaysingh
Jitu Patwari MP Congress New Congress Executive MP Congress News Jitendra singh Kamalnath Digvijaysingh मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कायापलट की तैयारी है। जीतू पटवारी की नई टीम भले ही घोषित नहीं की जा सकी है पर यह कागजों पर आकार ले चुकी है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया है। नई कार्यकारिणी में पुराने लोग कम रहेंगे, युवा और महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा। जीतू पटवारी ने कई दिग्गज नेताओं को किनारे कर दिया है हालांकि दिग्विजयसिंह, कमलनाथ को पर्याप्त महत्व देेते हुए उनके कुछ खास समर्थकों को टीम में स्थान दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के समर्थकों को नई टीम में अहम भूमिका दी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष बनने के 7 माह बाद भी जीतू पटवारी की कांग्रेस की नई टीम का सभी को इंतजार है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार नई कार्यकारिणी का खाका तैयार हो चुका है और जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि नई कार्यकारिणी छोटी होगी।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जीतू पटवारी की कार्यकारिणी में ज्यादातर नए चेहरे दिखाई देंगे। पुरानी कार्यकारिणी के 900 से ज्यादा पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। जिलों के ज्यादातर बड़े नेताओं को घर बैठा दिया जाएगा। कई वरिष्ठ नेताओं पर गाज गिर चुकी है।
खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह कई अवसरों पर इसका संकेत भी दे चुके हैं। गुरुवार को ही भोपाल आए जितेन्द्र सिंह ने नई कार्यकारिणी का प्रारूप पत्रकारों के समक्ष साझा किया था। उन्होंने बताया कि नई टीम में ऐसे कार्यकर्ताओं को चुना जा रहा है जो जमीन से जुड़े हों, ग्राउंड लेबल पर काम कर सकें।
हालांकि पार्टी की सबसे पुरानी समस्या गुटबाजी अभी भी प्रदेशाध्यक्ष के आड़े आ रही है। बताया जा रहा है कि अपनी कार्यकारिणी के लिए जीतू पटवारी ने पहले केवल 5 दर्जन के करीब नाम ही भेजे थे। बड़े नेताओं ने इसमें दखलंदाजी की और टीम में 2 दर्जन नाम बढ़ गए।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार नई कार्यकारिणी में अभी भी कुछ नामों को जोड़ने की चर्चा चल रही है पर इसके बावजूद जीतू पटवारी अपनी टीम को 100 के अंदर रखने में सफल रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में 1 हजार पदाधिकारी थे। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने भी इसपर टिप्पणी करते हुए कहा था कि पहले अधिकांश नेता बड़े बड़े पद लेकर घर में बैठे रहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
Published on:
23 Aug 2024 09:10 pm
