17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस प्रवक्ताओं के फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर दिखेंगे कमलनाथ

चुनावी सक्रियता के चलते मध्यप्रदेश कांग्रेस (congress) भी बदली-बदली सी नजर आने लगी है। नव नियुक्त प्रवक्ताओं फेसबुक और ट्विीटर हैंडल पर कमलनाथ (Kamalnath) नजर आएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस प्रवक्ताओं के फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर दिखेंगे कमलनाथ

कांग्रेस प्रवक्ताओं के फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर दिखेंगे कमलनाथ

भोपाल। चुनावी सक्रियता के चलते मध्यप्रदेश कांग्रेस भी बदली-बदली सी नजर आने लगी है। नव नियुक्त प्रवक्ताओं फेसबुक और ट्विीटर हैंडल पर कमलनाथ नजर आएंगे। ज्यादातर प्रवक्ताओं ने इसे अपना लिया है। यानी इन्होंने अपने फोटो हटाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का फोटो लगाया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी सक्रियता बढ़ी है।

असल में कांग्रेस में यह बताने का प्रयास हो रहा है कि हम सब एक हैं। प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ ही सर्वमान्य नेता है। यह तो पहले ही तय हो चुका है कि अगला विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री का चेहरा भी यही होंगे। सभी को साथ रखने की रणनीति के तहत कमलनाथ भी प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं के साथ लगातार विमर्श करते रहते हैं, निर्णय भी सामूहिक हो रहे हैं।

पीसीसी में उपलब्ध रहेंगे प्रवक्ता
नव गठित मीडिया विभाग को सक्रियता बढ़ाई गई है। प्रवक्ताओं की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए व्यवस्थित कार्यक्रम तैयार किया गया है। मीडिया से मुलाकात सुचारू करने के लिए उपाध्यक्षों का रोस्टर बनाया गया। 6 उपाध्यक्ष के लिए तीन कमरे आवंटित किए गए हैं। यानी एक कक्ष में दो-दो उपाध्यक्ष बैठेंगे। दोनों उपाध्यक्षों की ड्यूटी दो-दो दिन रहेगी।

ऐसे हो रहा है बदलाव
- पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के हर ट्वीट को रिट्वीट कर रहे हैं कांग्रेस के प्रवक्ता
- कमलनाथ के ट्विटर हैंडल पर भी ट्विटर इंगेजमेंट रेश्यो बढा
- एवरेज 400 रिट्वीट हो रहे हैं कमलनाथ के ट्वीट के, कुछ ट्वीट का रिट्वीट 1000 से अधिक
- सभी मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप और प्रदेश के हर ब्लॉक तक के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किए जा रहे हैं कमलनाथ के ट्वीट