scriptElection 2018: अब कमलनाथ ने कर दी गलती, शिवराज ने कस दिया तंज, देखें फोटो | Kamal Nath uses image from Bangladesh to malign Shivraj singh 15 oct | Patrika News
भोपाल

Election 2018: अब कमलनाथ ने कर दी गलती, शिवराज ने कस दिया तंज, देखें फोटो

Election 2018: अब कमलनाथ ने कर दी गलती, शिवराज ने कस दिया तंज, देखें फोटो

भोपालOct 15, 2018 / 05:56 pm

Manish Gite

kmalnath

Chhindwara assembly election-2018

 

भोपाल। दो बार गलत ट्वीट करके फंस चुके पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता के बाद अब कमलनाथ गलत तस्वीर पोस्ट करके फंस गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत ही तंज कस दिया।

मध्यप्रदेश में अगले माह की 28 तारीख को मतदान होना है। इस चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में आरोप प्रत्यारोप के दौर पहले से ही चल रही हैं वहीं सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ही मध्यप्रदेश की धरती पर आए हुए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार तेज हो गया है। इसी सिलसिले में कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ का सड़कों की बदहाली को लेकर एक फोटो ट्वीट कर दिया जो विवादों में आ गया। इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस तस्वीर को बंगलादेश का बताते हुए नाथ पर तंज कस दिया।

 

ऐसा है फोटो
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को सुबह प्रदेश की सड़कों की बदहाली बताते हुए शिवराज सिंह को जिम्मेदार बताते हुए ट्वीट किया। जिसमें कहा गया कि मामाजी के राज में भ्रष्टाचारी रास्तों की लगी है झड़ी और वाशिंगटन से अच्छी मखमली सड़क कर लो घड़ी। भाजपा के सामने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड लजाते हैं, मामाजी जाते-जाते तथाकथित विकास को घड़ी करके साथ ले जाते हैं बढ़िया है।

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B5%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A5%8D%E0%A4%A4_%E0%A4%B9%E0%A5%88_%E0%A4%AC%E0%A4%A6%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%B5_%E0%A4%95%E0%A4%BE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कांग्रेस नेता के ट्वीट पर तुरंत ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी तंज कसते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करके इसे बांग्लादेश की सड़क बताया। शिवराज ने कहा कि पहले दिग्विजय जी पाकिस्तान के पुल को भोपाल ले आए और अब कमलनाथ जी बांग्लादेश की सड़क को मध्यप्रदेश ले आए।

 

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1051709080035766272?ref_src=twsrc%5Etfw

पहले भी गलत पोस्ट करने पर उड़ा था मजाक
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का मजाक उड़ाने का लोगों को मौका मिल गया। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के एक पुल को भोपाल का रेलवे ब्रिज बता दिया था। उसमें कहा था कि यह है सुभाष नगर रेलवे फाटक भोपाल पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज का एक पोल। जिससमें आ गई दरारें। इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए गए थे। उन्होंने एक भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह भाजपा नेता के मार्गदर्शन में निर्माण हो रहा है।

आंध्र की एंबुलेंस को बता दिया था यूपी का
दिग्विजय सिंह उत्तरप्रदेश के मामले में भी गलती कर चुके हैं। उन्होंने योगी सरकार को घेरने के लिए एक ट्वीट किया, जिसमें एक मैदान में जर्जर हालत में सैकड़ों एंबुलेंस खड़ी हुई दिखाई गई थी। बाद में यूजर्स ने उस फोटो को जूम करके देखा तो उसमें तेलुगु भाषा और अंग्रेज में गवर्नमेंट आफ आंध्रप्रदेश लिखा हुआ दिखा। यह 108 एंबुलेंस कबाड़ हो चुकी है, जिसे उत्तरप्रदेश का बताकर दिग्विजय सिंह के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया था। इधर, जीवीके इएमआरआई कंपनी के अधिकारी के मुताबिक दिग्विजय की ओर से जो फोटो पोस्ट की गई है वो आंध्र प्रदेश में पुरानी होकर चलन से बाहर हो गई एंबुलेंस है।

 

तो जमकर हुए थे ट्रोल
बाद में ट्वीटर यूजर्स ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को काफी ट्रोल किया और जमकर आलोचना की। इसके बाद उन्हें माफी मांगना पड़ी। उन्होंने कहा कि मैं माफी मांगता हूं। मेरे एक दोस्त ने इसे मेरे पास भेजा था। इसमें मेरी गलती ये है कि मैंने इसे चेक नहीं किया था।

Home / Bhopal / Election 2018: अब कमलनाथ ने कर दी गलती, शिवराज ने कस दिया तंज, देखें फोटो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो