अमृता फडणवीस ने भाजपा महिला शाखा के एक कार्यक्रम के बाद मीडिया को दिए वक्तव्य में कहा कि सिंह अपना राजनीतिक निशाना साधने के लिए महिला के कंधे का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसी चीज करना मुझ जैसी कामकाजी महिलाओं का अपमान है। अमृता ने कहा कि जिस विनिमय का उन्होंने जिक्र किया है, वह एक्सिस बैंक की वर्ली शाखा का है, जबकि मैं लोअर परेल स्थित शाखा में जॉब करती हूं। उससे कोई लेना-देना भी नहीं है।