31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमलनाथ की पीसी में पहुंचा था कोरोना पॉजिटिव पत्रकार, पूर्व सीएम ने खुद को आइसोलेट करने की खबर

उस पीसी में पूर्व सीएम के अलावे मौजूद थे सैकड़ों लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Muneshwar Kumar

•

Updated: 25 Mar 2020, 3:42 PM IST

photo_2020-03-25_15-35-33.jpg

भोपाल/ मध्यप्रदेश मे कोरोना का कहर लगातार बढ़ता रहा है। बुधवार को छह पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें पांच इंदौर और एक भोपाल से है। भोपाल वाले केस को लेकर मध्यप्रदेश में खलबली मच गई है। एक पत्रकार कोरोना पॉजिटिव मिला है। पत्रकार की बेटी की रिपोर्ट भी 22 मार्च को पॉजिटिव आया था। वह लंदन से 17 मार्च को भोपाल लौटी थी।

टेंशन इस बात की है कि यह पत्रकार 20 मार्च को पूर्व सीएम कमलनाथ की पीसी में भी गया था। कमलनाथ ने इसी प्रेस कॉफ्रेंस में इस्तीफे का ऐलान किया था। इस दौरान वह सैकड़ों पत्रकार और अधिकारी मौजूद थे। ऐसे में वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई है।

पत्रकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। साथ ही वह कोरोना टेस्ट भी करवाएंगे। बताया जा रहा है कि उस प्रेस कॉफ्रेंस में मौजूद सभी लोगों का कोरोना टेस्ट होगा। फिलहाल मध्यप्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय ने सभी से क्वारेंटाइन होने की अपील की है।

22 मार्च को बेटी की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

दरअसल, पत्रकार की बेटी 17 मार्च को लंदन से भोपाल लौटी थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उसमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले थे। उसके बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल लौटी थी। जब जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए तो पत्रकार पिता ने 20 मार्च को इसकी जानकारी कलेक्टर को दी। तब लड़की के सैंपल लिए गए। 22 मार्च को जब रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव मिली।

वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने कहा है कि जो भी लोग पत्रकार के संपर्क में आए वह 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहें। 6 से सात दिनों में सर्दी, खासी, बुखार आने पर तुरंत कंट्रोल रूम में से संपर्क करें। लड़की के स्वास्थ्य मानकों के अनुसार मिलने जुलने वाले 10 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए थे। उनमें से दस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लड़की और उसके पिता का इलाज भोपाल एम्स में चल रहा है।

कांग्रेस ने किया खारिज

वहीं, कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी कोरोना से बचाव को लेकर पूर्ण सावधानी बरत रहे हैं। सुरक्षा के निर्देशों और नियमों का पूरा पालन कर रहे हैं। प्रदेश के सभी स्थानों की जानकारी ले रहे हैं। प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी हैं। लोगों से जागरूक रहने की और सावधानी बरतने की अपील भी कर रहे। लोगों से मुलाक़ात कर रहे और ऑफिस में काम भी कर रहे हैं। उनके आइसोलेशन में जाने की खबर गलत व भ्रामक है।