28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की राजनीति में लांचिंग की तैयारी, लगने लगीं अटकलें

कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की भी राजनीति में लांचिंग की तैयारी, लगने लगी अटकलें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 3 May 2018, 5:21 PM IST

nakul nath

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद अब कमलनाथ के बेटे की राजनीति में इंट्री की अटकलें लगने लगी हैं। जबसे कमलनाथ अध्यक्ष बने हैं उनके साथ पूरा समय देने के लिए उनके बेटे नकु? नाथ ?? भी साथ रह रहे हैं। अध्यक्ष बनने के बाद शक्ति प्रदर्शन के मौके पर भी वे रोड शो के दौरान पूरे समय उनके साथ रहे। यहां तक कि जब कांग्रेस नेताओं की सभा में नकुल नाथ के लिए भी मंच पर बैठने के लिए कुर्सी लगाई गई थी। वे मंच पर अपने पिता के ठीक पीछे बैठे थे।

कमलनाथ का मध्यप्रदेश में अध्यक्ष बनने के साथ ही उनके पुत्र का पूरे समय साथ रहना नकुल की राजनीति में एंट्री माना जा रहा है। इससे पहले कभी भी नकुल राजनीति में इतना सक्रिय नहीं नजर आए। हालांकि वे अपने पिता के लोकसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा में इलेक्शन मैनेजमेंट का काम संभालते रहे हैं।

मैं राजनीति में नहीं आउंगा
इधर जब मीडिया ने नकुल का राजनीति में एंट्री करने पर प्रश्न पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं सक्रिय राजनीति में नहीं हूं और न ही मेरा कोई इरादा है। नाथ ने कहा कि मेरे पास तो पार्टी का कोई पद भी नहीं है। मैं तो पिता की मदद के लिए उनके साथ रहता हूं। जब मीडिया ने उनसे आने वाले समय में राजनीति में उतरने पर प्रश्न किया तो उन्होंने इतना कहा कि अभी से मैं कुछ कह नहीं सकता हूं। हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

कमलनाथ बोले- मैं बेदाग
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजिक सभा में कमलनाथ ने कहा कि मैं बेदाग हूं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेरा संबंध न डंपर से है, न रेत से। मेरा संबंध न शराब से है, न सट्टे से। इतने सालों से राजनीति में हूं, लेकिन मेरे ऊपर कोई कोर्ट केस नहीं है।