28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस अध्यक्ष ने अचानक रद्द किया अपना दौरा, बीच में रोकना पड़ी तैयारियां

कांग्रेस अध्यक्ष ने अचानक रद्द किया अपना दौरा, बीच में रोकना पड़ी तैयारियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 13 Apr 2018, 11:51 AM IST

 Rahul Gandhi

राहुल गांधी


भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 14 अप्रैल को भोपाल नहीं आएंगे। इसके पहले मौखिक सूचना पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने आनन-फानन में तैयारी शुरू कर दी। इस सूचना के 24 घंटे भी नहीं बीते कि उनके न आने की सूचना आ गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने उनके न आने की पुष्टि की है, लेकिन वजह नहीं बताई।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने बुधवार देर शाम प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों को सूचना दी कि राहुल दौरे पर आ रहे हैं। पीसीसी में गुरुवार को राहुल के आने की लिखित सूचना का इंतजार होता रहा। दोपहर होते-होते स्पष्ट हो गया कि राहुल नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 14 अप्रैल बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के मौके पर संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करने वाले थे। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी का कर्नाटक का दौरा पहले से तय था, वे तय कार्यक्रम के तहत कर्नाटक जाएंगे।

पहुंच गए थे बड़े पदाधिकारी

राहुल के प्रस्तावित दौरे की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव अपना दौरा निरस्त कर भोपाल आ गए थे। अन्य पदाधिकारी भी कांग्रेस मुख्यालय आ गए। आमंत्रण पत्र इत्यादि छपवाने की तैयारी हो गई। कार्यक्रम के साथ बैठक व्यवस्था भी बनाई जाने लगी। कुछ जिलों से पदाधिकारियों को बुला लिया गया था।

मोदी भी इसी माह मध्यप्रदेश दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मध्यप्रदेश के जबलपुर में होने वाले राष्ट्रीय पंचायत में शामिल होने पहुंचेंगे। यह पंचायत 23-24 अप्रैल को होगी। जबलपुर में भी प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रशासन से लेकर सुरक्षा एजेंसियां व्यवस्था का रिव्यू कर रही हैं। पंचायत में देशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए पूरे शहर में 5 हजार से अधिक कमरे बुक किए गए हैं, जिनमें सर्किट हाउस, होटल से लेकर सरकारी निजी गेस्ट हाउस शामिल है।

MUST READ

राहुल गांधी और PM मोदी आने वाले हैं, जानिए क्यों खास है दोनों दिग्गजों का यह दौरा