27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता का विवादस्पद बयान: कहा- औरत और दौलत की पार्टी है भाजपा, या तो औरत दो या दौलत

कांग्रेस नेता का विवादस्पद बयान: कहा- भाजपा औरत और दौलत की पार्टी, या तो औरत या दौलत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 18 Nov 2018, 9:40 AM IST

mp election

कांग्रेस नेता का विवादस्पद बयान: कहा- भाजपा औरत और दौलत की पार्टी, या तो औरत या दौलत

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नेताओं की नाराजगी का दौर नहीं थम रहा है। भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुईं विद्या पटेल ने भाजपा पर हमला करते हुए विवादस्पद बयान दिया है। उन्होंने कटनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा में औरत और दौलत चलती है। भाजपा केवल औरत औऱ दौलत की पार्टी है। अगर आपको भाजपा में रहना है तो या तो अपनी औरत दे दो या फिर दौलत। उन्होंने कहा, जब तक ये दोनों भाजपा में रहेंगे तब तक भाजपा का भला नहीं हो सकता है। अगर आप लोग अपना भला चाहतें हैं तो भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का साथ दें।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पोस्ट किया है वीडियो: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर एकाउंट में एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने लिखा है। भाजपा औरत और दौलत की पार्टी है - पूर्व भाजपा नेत्री —कटनी से जिला पंचायत सदस्य और पूर्व भाजपा नेत्री विद्या पटेल ने कल कहा कि “भाजपा में औरत और दौलत चलती है”। भाजपा में महिला नेत्रियों के शोषण के आरोप के बाद विद्या पटेल जी कांग्रेस में सम्मिलित हो गई। भाजपा का असली चेहरा..? विद्या पटेल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर कई आऱोप लगाए।

कौन हैं विद्या पटेल: विद्या पटेल कटनी जिले से जिला पंचायत सदस्य हैं। शनिवार को विद्या पटेल अपने एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गईं। मतदान का दिन नजदीक आते-आते नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जोरों पर है। भाजपा इसे लेकर ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रही है। एक के बाद एक भाजपा नेता चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने भाजपा और शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, आप कैसे किसान के बेटे हैं जहां आपने किसाने के पेट पर लात और छाती पर गोली मारते हैं।