1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में नहीं चल सकी लॉरेंस गैंग की धमकियां, दूसरे राज्यों में भागे गुर्गे, एसटीएफ ने तोड़ी कमर

Lawrence gang threats failed in MP- लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके खास गुर्गे हैरी बॉक्सर का नाम का किया इस्तेमाल, धमकी देने वालों का नेटवर्क मप्र तक सीमित नहीं
2 min read
Google source verification
Lawrence Bishnoi Gang

लॉरेंस गैंग (Photo-IANS)

Lawrence Gang - एमपी में लॉरेंस गैंग अपनी दहशत फैलाने में नाकाम रही है, उनकी धमकियां कारगर नहीं हो सकी हैं। एसटीएफ ने नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। ऐसे में मजबूरन लॉरेंस गैंग दूसरे राज्यों में लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। मध्यप्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, फायरिंग और फिरौती वसूली का सिलसिला फिलहाल थम गया है। जनवरी से मार्च के बीच सामने आए नौ मामलों के बाद एसटीएफ ने जिस तरह गैंग से जुड़े स्थानीय और बाहरी आरोपियों की धरपकड़ शुरू की, उसका असर अब दिखाई दे रहा है। पिछले डेढ़ माह से प्रदेश में कोई नई घटना सामने नहीं आई है। जांच में सामने आए नेटवर्क के तार उत्तरप्रदेश, राजस्थान और जेलों में बंद आरोपियों से जुड़े मिले हैं। मामलों में लारेंस के गुर्गे हैरी बॉक्सर का नाम आने के बाद उसपर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है। उसे अमेरिका से भारत लाने की कोशिश चल रही है।

प्रदेश में सक्रिय इस नेटवर्क के अधिकांश सदस्यों को अरेस्ट किया

एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अब जांच का फोकस गैंग के उस सिस्टम पर है, जिसके जरिए जेल में बंद या दूसरे राज्यों में बैठे बदमाशों के नाम पर मध्यप्रदेश में कारोबारियों को टारगेट किया जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय इस नेटवर्क के अधिकांश सदस्यों को अरेस्ट किया जा चुका है।

धमकी देने वाला चेहरा एक, नेटवर्क कई राज्यों में

शिकायतकर्ताओं को धमकियां अलग-अलग जगहों से मिलीं, लेकिन इनमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके खास गुर्गे हैरी बॉक्सर का नाम उपयोग किया है। इससे पुलिस को मदद मिली कि धमकी देने वालों का नेटवर्क मप्र तक सीमित नहीं था। एसटीएफ अब इस बात की जांच कर रही है कि जेल में बंद बदमाश किस तरह बाहर साथियों से संपर्क में थे

मध्यप्रदेश में शांत, महाराष्ट्र में बढ़ी कॉल

जांच अधिकारियों के अनुसार एसटीएफ कार्रवाई के बाद मप्र में दबाव कम होने के बाद महाराष्ट्र में लॉरेंस के नाम पर धमकी भरी कॉल की सूचना मिली है। एजेंसियों को आशंका है कि गैंग के सदस्य नए टारगेट और ऑपरेटिंग ठिकाने दूसरे राज्यों में तलाश रहे हैं। मामले में हैरी बॉक्सर का नाम आने के बाद उसे अमेरिका से भारत लाने की तैयारी कर रही है।

प्रमुख बिंदु

लॉरेंस गैंग की धमकियां बेअसर
नौ मामलों के बाद एसटीएफ का ऑपरेशन
नेटवर्क की कमर टूटी
दूसरे राज्यों में बना रहे निशाना
यूपी-राजस्थान से जुड़े तार भी खंगाले
खास गुर्गा है हैरी बॉक्सर
अमेरिका से उसे भारत लाने की तैयारी