
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (digvijay singh) के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह (lakshman singh) ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के "नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष" को नसीहत दे डाली। उन्होंने श्रीराम की तुलना राहुल गांधी (rahul gandhi) से करने पर कहा कि ऐसे लोगों की हरकतें उपहार का केंद्र बन जाती हैं। लक्ष्मण सिंह का ट्वीट पर कांग्रेस (congress) में हलचल तेज हो गई हैं। इधर, भाजपा (bjp) ने भी तंज कसते हुए कहा है कि राम के बारे में लक्ष्मण से ज्यादा कोई नहीं जानता। लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस को आइना दिखा दिया।
चांचोड़ा से कांग्रेस विधायक (congress mls) एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नसीहत दे डाली। इस संबंध में लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्रभु श्रीराम की तुलना राहुल गांधी से कर 'चमचागिरी' के सारे रिकॉर्ड कुछ पार्टी के लोगों ने तोड़ दिए हैं। इस तरह के लोगों से पार्टी 'उपहास' का केंद्र बिंदु बन जाती है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपेक्षा है वो ऐसे नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे।
गृहमंत्री बोले- लक्ष्मण से ज्यादा राम को कौन जानता है
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) ने बुधवार को कहा है कि राहुल गांधी को राम बता रहे परसादी लाल मीणा और नाना पटोले जैसे नेताओं को माननीय लक्ष्मण सिंह जी ने आईना दिखा दिया। मिश्र (home minister) ने कहा कि राम के बारे में लक्ष्मण से कौन जानता होगा। यह कांग्रेस के लिए अपने आपको बदलने को राजी नहीं। याद होगा कि देवकांत बरुआ हुआ करते हैं। इंडिया है तो भारत है, भारत है तो इंदिरा हैं। लेकिन इंदिरा नहीं हैं, भारत तो है। ऐसे ही कमोबेश जो चापलूसों फौज हैं, जो सम्माननीय विधायक लक्ष्मण सिंह जी ने बताई है। इनको चापलूसों को सोचना चाहिए। केरल के प्रदेश अध्यक्ष ने इसी तरह के सवाल उठाए हैं भगवान पर। लेकिन राहुल गांधी ने एक शब्द नहीं बोला है। चुनाव के वक्त तो वे कोट के ऊपर जनेऊ डाल लेते हैं। खुद को कश्मीरी पंडित (kashmiri pandit) बताते हैं। एक शब्द नहीं बोलें, जब कोई इनकी तुलना भगवान से कर रहा है। आदमी ही बन जाए, वो ही पर्याप्त हैं।
गृहमंत्री ने कहा है कि चापलूसी के मामले में कांग्रेस के नेता अपने आप को बदलने के लिए राजी नहीं हैं। राहुल गांधी को "राम" बता रहे परसादी लाल मीणा और नाना पटोले जैसे नेताओं को माननीय लक्ष्मण सिंह जी ने आईना दिखा दिया है।
पहले भी रहे सुर्खियों में
बंद होना चाहिए सांसद-विधायकों की पेंशन, विधायक ने ही उठा दिया बड़ा मुद्दा
कांग्रेस नेता भी नई शराब दुकान खोलने के पक्ष में, शिवराज सरकार के लिए बोली ऐसी बात
दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठे छोटे भाई, यह है मामला
लक्ष्मण सिंह की किताब पर कमलनाथ बोले- दिग्विजय पर लिखी होती तो बेस्ट सेलर होती
धारा 370 पर दिग्विजय सिंह के घर में ही घमासान, बहू ने कहा- 'मैंने झेला है कश्मीर में दर्द'
इन दो टिप्पणियों से शुरू हुआ विवाद
राम और राहुल का पहला अक्षर समान
कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रमुख नाना पटोले ने राहुल गांधी और भगवान राम का नाम 'रा' से शुरू होने को एक संयोग बताया। पटोले ने कहा था कि एक संयोग है कि राहुल गांधी और भगवान राम के नाम का पहला अक्षर R से शुरू होता है। पटोले ने आगे कहा कि इस संयोग के बाद भी कांग्रेस राहुल गांधी की तुलना भगवान राम के साथ नहीं करती है। पटोले ने मीडिया से कहा कि भगवान श्रीराम ने पदयात्रा की थी। शंकराचार्य भी इस रास्ते पर चले और अब राहुल गांधी भी पदयात्रा कर रहे हैं।
राम से ज्यादा पैदल चल रहे राहुल गांधी
इससे पहले राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने भी एक दिन पहले टिप्पणी की थी। राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। भगवान राम भी अयोध्या से श्रीलंका पैदल ही गए थे। राहुल गांधी उससे भी ज्यादा कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल चल रहे हैं।
Updated on:
19 Oct 2022 12:52 pm
Published on:
19 Oct 2022 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
