29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठे छोटे भाई, यह है मामला

मध्यप्रदेश के चांचौड़ा को 53वां जिला बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर उनके ही छोटे भाई लक्ष्मण सिंह धरने पर बैठ गए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 22 Oct 2019, 2:38 PM IST

01_2.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के चांचौड़ा को 53वां जिला बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर उनके ही छोटे भाई लक्ष्मण सिंह धरने पर बैठ गए। वे चांचौड़ा के सैकड़ों लोगों के साथ भोपाल आए थे।

चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक एवं दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने मीडिया को बताया कि हम तो बड़े भाई साहब से समय लेने के लिए आए हैं। भाई साहब समय दे दें और हमें कुछ नहीं चाहिए। दिग्विजय सिंह के बंगले में नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में आए लोग बंगले के ही बाहर बैठ गए। उनके साथ लक्ष्मण सिंह भी धरने पर बैठ गए। इससे पहले लक्ष्मण सिंह ने चांचौड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को भोपाल में कई लोगों से एकत्र होने की अपील की थी।

सीएम कमलनाथ का आश्वासन- मध्यप्रदेश का 53वां जिला बनेगा चांचौड़ा

छोटे भाई ने दिग्विजय पर लगाए आरोप
लक्ष्मण सिंह का कहना है कि चाचौड़ा को जिला बनाया जा रहा है, मुख्यमंत्री कमलनाथ इसकी स्वयं घोषणा कर चुके है। अब तो सिर्फ स्वागत कार्यक्रम की तिथि लेने के लिए यहां आए हैं। लक्ष्मण सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिग्विजय सिंह के साथ चाचौड़ा आएंगे, इसलिए दिग्विजय सिंह तिथि दे दें बस हम यही चाहते हैं।
लक्ष्मण सिंह का आरोप कि दिग्विजय सिंह 8 साल से चाचौड़ा नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि चाचौड़ा की जनता ने दिग्विजय सिंह को विधायक बनाया, मुझे सांसद बनाया और अब वे चाचौड़ा की जनता को ही समय नहीं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
चांचोड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर कहा था कि 22 अक्टूबर को भोपाल में बड़े साहब दिग्विजय सिंह से भेंट करेंगे और मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर बात करेंगे, उनसे तारीख लेंगे कि चांचोड़ा आकर उसे जिला बनाने की घोषणा करें। सिंह ने कहा कि यह चांचोड़ा क्षेत्र के लोगों की भावनाएं हैं। स्वर्गीय शिवनारायणजी की भी यही इच्छा थी। उनकी आखिरी इच्छा पूरी करने और यहां की जनता के लिए हम चांचोड़ा को जिला बनाए। इस वीडियो में लक्ष्मण सिंह ने जनता से अपील की कि चांचोड़ा को जिला बनाने के लिए 22 अक्टूबर को भोपाल चलें।

सीएम कमलनाथ ने दिया था आश्वासन
इससे पहले 26 जुलाई 2019 को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आश्वासन दिया था कि मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में अब 53वां जिला ( district ) भी बनाया जाएगा। गुना जिले की चांचौड़ा तहसील को जिला बनाने का आश्वासन दिया गया था। पिछले साल टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी तहसील को जिला बनाया गया था।

चांचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में जिले का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिला था। यह लोग चांचौड़ा को जिला बनाने की मांग करने सीएम हाउस पहुंचे थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी को आश्वासन दिया। कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा की तर्ज पर चांचौड़ा का विकास किया जाएगा। गौरतलब है कि चांचौड़ा गुना जिले के ग्वालियर संभाग में आता है।

पिछले साल बना था निवाड़ी जिला
इससे पहले पिछले साल मध्यप्रदेश का निवाड़ी जिला प्रदेश का 52 वां जिला बनाया गया था। जो पिछले साल 1 अक्टूबर 2018 से अस्तित्व में आ गया था। इसमें ओरछा, पृथ्वीपुर और निवाड़ी तीन तहसीलें शामिल हुई थीं। इससे पहले शाजापुर से अलग होकर आगर-मालवा को 51वां जिला बनाया गया था।

गुना जिले में है चांचौड़ा
मध्यप्रदेश के गुना जिले में 1666767 से अधिक जनसंख्या है। गुना जिले की राघोगढ़, आरोन, बमौरी, गुना और चांचौड़ा तहसीलें हैं। चाचौड़ा विधानसभा सीट सन 1951 में अस्तित्व में आई थी।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग