1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेयजल लाइनों में लीकेज से घरों तक पहुंच रहा प्रदूषित गंदा पानी

मंडीदीप में नूरगंज जैसी घटना की आंशका

less than 1 minute read
Google source verification
पेयजल लाइनों में लीकेज से घरों तक पहुंच रहा प्रदूषित गंदा पानी

पेयजल लाइनों में लीकेज से घरों तक पहुंच रहा प्रदूषित गंदा पानी

भोपाल/ मंडीदीप. नगर पालिका के पेयजल शाखा की अनदेखी किसी भी दिन शहर में नूरगंज जैसी घटना हो इस आंशका से इंकार नहीं किया जा सकता है। शहर की निचली बस्तियों से होकर जाने वाली पेयजल लाइनों का नियामित रखरखाब नहीं होने से उनमें जगह-जगह लीकेज हो गए हैं, इसके अलावा पेयजल लाइनों में लगाए गए बाल्व भी लीकेज होने के कारण उनसे बड़े पैमाने पर पानी निकलता रहता है। रहवासी बताते हैं कि नल चलने के दौरान लीकेज के माध्यम से गंदा पानी पाइप लाइन के जरिए लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।

नूरगंज की घटना से नहीं लिया सबक
बता दें कि नूरगंज में बीते दिनों दूषित पानी सप्लाई होने से गांव मेें तीन लोगों की मौत होने के साथ 100 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त का शिकार हो गए थे। वहां भी पेयजल लाइनों और बाल्व के लीकेज के चलते आसपास जमा गंदा पानी पाइपों में जमा हो रहा था जो नल चलने के बाद लोगों के घरों तक पहुंच गया।

हर वार्ड में समस्या
नगर पालिका के करीब-करीब सभी वार्डो में कुछ स्थान ऐसे हैं जिनमें पाइन लाइन नालियों के आसपास से होकर गुजर रही है। इन पाइप लाइनों का नियमित रखरखाब नहीं होने से इनमें लीकेज होने के साथ अवैध कनेक्शन खुले पड़े रहते हैं। वार्ड 23 निवासी राजू मारण बताते हैं कि मंडी क्षेत्र में स्टेशन की ओर जाने वाले रोड पर पूरी लाइन नालियों से होकर गुजरती है, कई जगह लीकेज भी है, लेकिन नपा का अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

पेयजल लाइनों से लीकेज के माध्यम से गंदा पानी आने की शिकायत किसी भी वार्ड से प्राप्त नहीं हुई है, इसके बाद भी अगर कहीं कोई समस्या है तो इसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। नपा के लिए लोगों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है।
केएल सुमन, नपा सीएमओ मंडीदीप