1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP CANDIDATE LIST: सुबह तक चला सीटों पर मंथन, आज आ सकती है पहली लिस्ट

Madhya Pradesh BJP Candidate Name- केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार सुबह तक चली...। थोड़ी देर में आ सकती है मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 01, 2024

mp_bjp_candidate_list.png

मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के प्रत्याशियों के नामों पर हुआ मंथन। आज जारी हो सकती है भाजपा की पहली लिस्ट।

MP BJP Candidate First List शुक्रवार सुबह तक दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। इसमें कई नामों को तय कर लिया गया, जबकि कई वर्तमान सांसदों के नाम कांट दिए गए। लोकसभा चुनाव 2024 में भी भाजपा प्रत्याशियों के चयन में सभी को चौंका सकती है।

विधानसभा चुनाव की तरह ही भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की घोषणा सबसे पहले करके एक बार फिर सभी को चौंका सकती है। गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चार घंटे तक मंथन चलता रहा। इसमें मध्यप्रदेश की 29 सीटों के लिए भेजे गए नामों पर चर्चा हुई। इसमें से पहली सूची शुक्रवार को जारी होने की उम्मीद है। इससे पहले गुरुवार शाम तक जारी करने की तैयारी थी, लेकिन लंबे मंथन के दौर के बाद माना जा रहा है कि यह आज शुक्रवार को जारी हो पाएगी।

lok sabha election date 2024: मार्च में लगेगी आचार संहिता, 7 चरणों में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव

पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर गुरुवार देर रात 10.45 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई, जो शुक्रवार को सुबह 3.15 बजे तक चलती रही। इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश सहित अन्यराज्यों के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। कई राज्यों के 150 से अधिक प्रत्याशियों के नामों को फाइनल कर दिया गया। शुक्रवार को दोपहर तक पहली सूची जारी की जा सकती है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय संगटन महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सर्वानंद सोनोवाल, सत्यनारायण जटिया और वनथी श्रीनिवासन समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य मौजूद थे।

दिल्ली से आ रही खबरों के अनुसार जिन मध्यप्रदेश के वर्तमान कई सांसदों के टिकट कर सकते हैं। इनमें भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, ग्वालियर के वर्तमान सांसद विवेक शेजवलकर, सतना के सांसद गणेश सिंह, रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा, सागर के सांसद राजबहादुर सिंह, बालाघाट के सांसद ढाल सिंह बिसेन, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता, खरगोन के सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, धार के सांसद छतर सिंह दरबार, मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के नाम काटे जाने की चर्चा है। क्योंकि कई सांसदों का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं आया है और पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। इसके अलावा 5 सांसद विधायक बन गए हैं, तो इन सीटों पर दोबारा इन्हें टिकट देने या नहीं देने पर भी मंथन का दौर चलता रहा।

0-भोपाल लोकसभा सीट (Bhopal Lok Sabha seat) - इस सीट पर शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, सुमित पचौरी और आलोक शर्मा के नाम पैनल में शामिल हैं।

0-इंदौर लोकसभा सीट (Indore Lok Sabha seat) - इंदौर सीट से कैलाश विजयवर्गीय, पुष्यमित्र भार्गव, शंकर लालवानी को भी पैनल में रखा गया है।

0-विदिशा लोकसभा सीट (Vidisha Lok Sabha seat)- इस सीट से शिवराज सिंह चौहान और रमाकांत भार्गव को पैनल में शामिल किया है।

0-गुना-शिवपुरी (guna-shivpur Lok Sabha seat) इस सीट पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, विवेक शेजवलकर, जयभान सिंह पवैया के नाम हैं।

0-भिंड लोकसभा सीट (Bhind Lok Sabha seat): यहां से लाल सिंह आर्य, सुमन राय और इमरती देवी के नाम शामिल हैं।

0-खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha seat): इस सीट पर सुभाष कोठारी और वर्तमान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पैनल में रखा गया है।

0-राजगढ़ लोकसभा सीट (Rajgarh Lok Sabha seat): यहां से मोना सुस्तानी, बंटी बना, रोडमल नागर, अंशुल तिवारी को पैनल में रखा गया है।

0-छिंदवाड़ा (Chhindwara Lok Sabha seat) - यहां से नत्थन शाह कवरेती और डा. गगन कोल्हे के नाम पैनल में भेजे गए हैं।

0-टीकमगढ़ सीट (Tikamgarh Lok Sabha seat)- यहां से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, भारती आर्य, गोपाल राय के नाम पैनल में हैं।

0-देवास लोकसभा सीट (Dewas Lok Sabha seat)- महेंद्र सिंह सोलंकी, गोपाल परमार, विजय अटवाल, राजेंद्र वर्मा के नाम शामिल हैं।

0-उज्जैन लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha seat)- यहां से वर्तमान सांसद अनिल फिरोजिया और चिंतामणि मालवीय के नाम पैनल में है।

0-बालाघाट सीट (Balaghat Lok Sabha seat)- यहां से डॉ. ढाल सिंह बिसेन, गौरीशंकर बिसेन, वैभव पवार के नाम पैनल में शामिल हैं।

0-मंदसौर (Mandsaur Lok Sabha seat) में सुधीर गुप्ता, पवन पाटीदार, नानालाल अटोलिया के नाम है।

0-रतलाम-झाबुआ (Ratlam-Jhabua Lok Sabha seat) गुमान सिंह दामोर, दिलीप कुमार मकवाना।

0-रीवा (rewa Lok Sabha seat)- जनार्दन मिश्रा, गौरव तिवारी, पुष्पराज सिंह।

0-सतना (satna Lok Sabha seat) - राकेश मिश्रा, शंकरलाल तिवारी भी पैनल में शामिल हैं।