28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली चुनाव के बाद गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, प्रदेशवासियों की जैब पर बढ़ा इतना भार

gas cylender price hike today : दिल्ली चुनाव के बाद गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी, प्रदेशवासियों की जैब पर बढ़ा इतना भार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Feb 2020, 1:07 PM IST

भोपाल/ गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर लेने वालों की जैब पर महंगाई की भारी मार पड़ने वाली है। क्योंकि, आज से जब भी आप सिंलेंडर लेने जाएंगे, तो आपको उसकी पिछली खरीद के मुकाबले 150 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। एलपीजी की ओर गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई नई कीमतें आज से प्रभावी रूप से बढ़ चुकी हैं। इसका असर मध्य प्रदेश के घरेलू गैस सिलेंडर पर भी पड़ है। एमपी में नॉन सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 144.50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इस हिसाब से जो सिलेंडर कल तक 721.50 पैसे था, अब उसके दाम बढ़कर 866 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं। हालांकि, गैस सिंलेंडर पर हुई इतनी भारी बढ़ोतरी का सीधा असर आम व्यक्ति की जेब पर पड़ेगा।


एलपीजी फेडरेशन के स्टेट प्रेसिडेंट ने की दाम बढ़ोतरी की पुष्टी

मध्य प्रदेश एलपीजी फेडरेशन के स्टेट प्रेसिडेंट राजकुमार गुप्ता ने सिलेंडर के दामों पर हुई इस भारी बढ़ोतरी के बारे में बताते हुए कहा कि, देशभर में एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इसमें देशभर में 144 रुपये से लेकर 149 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश में भी 144.50 पैसे प्रति सिलेंडर की दर से बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि, इससे पहले 1 फरवरी को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 225 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों के दामों में 12 फरवरी को बदलाव किये गए हैं।


नियम के विरुद्ध क्यों बीच में में बढ़े सिलेंडर के दाम?

गैसे सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर एक बड़ा पैंच भी सामने आया है। जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं, ठीक उसी तरह गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव महीने की 1 तारीख को होता है। हालांकि, ऐसा पहली बार हुआ है जब सिलेंडर के दामों में बदलाव माह के बीच में हुआ। जानकारों की माने तो इसका कनेक्शन दिल्ली चुनाव से हो सकता है। क्योंकि, जाहिर है कि अगर दिल्ली चुनाव से पहले यानी माह की एक तारीख को अगर घरेलू सिलेंडर के दामों में ये बढ़ोतरी कर दी जाती, जैसी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की भी गई। क्योंकि, इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर है, तो इसका असर दिल्ली में हालही में संपन्न हुए चुनाव परिणाम पर पड़ता और उसका सीधा नुकसान केन्द्र सरकार को होता। बीच माह में पहली बार बढ़े गैस सिलेंडर का कारण यही माना जा रहा है।


देश के मुख्य शहरों में ये हुआ बदलाव

वही, इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, देश के बड़े महानगरों में दिल्ली में 14 किलो के इंडेन गैस सिलेंडर की कीमत 144.50 रुपये की तेजी के साथ 858.50 रुपये हो गई है। साथ ही, कोलकाता में इसकी कीमत में सबसे ज्यादा 149 रुपये बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब यहां सिलेंडर के दाम 896 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। मुंबई की बात करें, तो यहां LPG गैस सिलेंडर अब 145 रुपये की तेजी के साथ 829.50 रुपये में मिलेगा। वहीं, चेन्नई वालों को अब बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 147 रुपये ज्यादा देने होंगे। यहां अब इसका दाम 881 रुपये हो गया है।