scriptहनीट्रैपः सीधी-सादी दिखती थी, 90 नेता-अफसरों को प्रेम में उलझाकर बना लिए अश्लील वीडियो | madhya pradesh High Profile 'Honey-Trap' Racket latest updates | Patrika News

हनीट्रैपः सीधी-सादी दिखती थी, 90 नेता-अफसरों को प्रेम में उलझाकर बना लिए अश्लील वीडियो

locationभोपालPublished: Sep 21, 2019 10:32:46 am

Submitted by:

Manish Gite

सीधी-सादी दिखती थी, लग्जरी कार में चलती थी। अपने बेटे और पति के साथ रहने वाली श्वेता ऐसा खतरनाक काम कर सकती थी, इसका अंदेशा किसी को भी नहीं था। हनीट्रैप जैसे बड़े कांड का खुलासा होने के बाद श्वेता के घर और उसके आसपास एकदम चुप्पी है।

shweta1.jpg


भोपाल। सीधी-सादी दिखती थी, लग्जरी कार में चलती थी। अपने बेटे और पति के साथ रहने वाली श्वेता ऐसा खतरनाक काम कर सकती थी, इसका अंदेशा किसी को भी नहीं था। हनीट्रैप जैसे बड़े कांड का खुलासा होने के बाद श्वेता के घर और उसके आसपास एकदम चुप्पी है। आसपास वाले भी खुलकर कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। बस वे यह कहते हैं कि इनकी आलीशान लाइफ स्टाइल देखकर ऐसा लगता था कि बड़े कार्पोरेट घराने की बिजनेस वुमेन लगती थी। गौरतलब है कि इसी महिला के पास 90 से अधिक अश्लील वीडियो क्लिप हैं, जिसमें प्रेम जाल में उलझाकर मंत्री, विधायक और आईएएस अफसरों को कैद किया गया था। इसके अलावा सागर की रहने वाली श्वेता ने सागर में भी कई अफसरों को फांस रखा था।

must read

फंस सकते हैं महाराष्ट्र और राजस्थान के बड़े नेता और अफसर

 

shweta.jpg

नतमस्तक थे नेता और ब्यूरोक्रेट्स
हनी ट्रैप में फांसकर चंद महिलाओं ने प्रदेश की पूरी सरकार को हिला दिया। इनके हुस्न के जाल में वर्तमान सरकार से लेकर पिछली सरकारों के नेता और अफसर भी शक के घेरे में हैं। इन महिलाओं ने प्रेम जाल में फांसकर उनके साथ रातें बिताईं और कमरे में गुप्त कैमरे से वीडियो भी बना लिए। इसके बाद इन महिलाओं ने एक-एक करके नेता और अफसरों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल भी ऐसा कि लाखों से तीन करोड़ रुपए तक में डील होती थी। यहां तक कि इन महिलाओं का रुतबा इतना बढ़ गया था कि वे किसी का भी तबादला करवा देती थीं और मनमाफिक व्यक्ति को टेंडर ही दिलवा देती थीं। इनके आगे नेता और बड़े ब्यूरोक्रेट्स नतमस्तक थे। क्योंकि वे भी इनके प्रेम जाल में फंसे थे या कोई न कोई वीडियो के वायरल होने के डर से सबकुछ सह रहे थे।

 

काम करने वालों को किया मना
भोपाल के मीनाल रेसीडेंसी में श्वेता जैन का घर है। अब इस घर पर सन्नाटा है। यहां काम करने आने वाली महिलाओं को अब आने से मना कर दिया गया है। यहां तीन-चार महिलाएं काम करते थे।
कार्पोरेट घराने की लगती थी श्वेता
घटना का खुलासा होने के बाद दबी जुबां में लोगों ने बताया कि श्वेता किसी कार्पोरेट घराने की लगती थी। वो लग्जरी लाइफ स्टाइल में रहती थी। महंगे कपड़े और चाल-चलन देखकर नहीं लगता था कि वो ऐसा काम करेगी। यहां तक कि वो अड़ोस-पड़ोस के किसी व्यक्ति से संपर्क नहीं रखती थी, न बात करती थी। दिखने में सीधी-सादी लगती थी, इसलिए हमें आश्चर्य है कि इस घर में कोई ऐसा व्यक्ति भी रहता था।
सरकारी गाड़ियां भी आती थी घर
मीनाल रेसीडेंसी के लोगों बातें कर रहे हैं कि सुबह से ही लग्जरी कारों का आना जाना शुरू हो जाता था। इसमें कई सरकारी गाड़ियां भी आती थी। श्वेता जैन का रहन सहन काफी हाईप्रोफाइल था। लोगों ने कहा कि कभी उनसे बात हुई तो श्वेता ने बताया था कि दिल्ली और मंडीदीप में उसकी फैक्ट्रियां हैं। इस सिलसिले में लोग उससे मिलने आते रहते हैं। वो यहां चार साल से रह रही है।
मर्सिडीज और ऑडी भी है श्वेता के पास
लोग बताते हैं कि श्वेता के पास मर्सिडीज और ऑडी कार भी है, जो अपने बंगले की बजाय दूसरे के घर के बगल में खड़ी करती थी। इससे लोग आसानी से समझ नहीं पाते थे कि यह कार किसकी है। उसका मकान एक कोने में था, जिसका फायदा वो उठाती थी।

पूर्व मंत्री ने की थी मदद
बताया जाता है कि 2014 में श्वेता जैन का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद उसने राजनीति से दूरी बना ली थी। वह चाहती कि उसे एमएमएस कांड में क्लीनचिट मिल जाए। इसके लिए उसने भोपाल सायबर सेल से भी मदद मांगी थी। बताया जा रहा है कि उसे क्लीनचिट देने में एक इंस्पेक्टर ने रोड़ा अटकाया था। इसके बाद श्वेता ने एक पूर्व मंत्री से मदद ली। उसे क्लीनचिट मिल गई थी। बाद में वह पूर्व मंत्री के काफी करीब आ गई। ऐसी भी चर्चा है कि श्वेता ने पूर्व मंत्री के साथ चर्चा का भी वीडियो बना लिया था, उसके बाद ब्लैकमेलिंग के बाद उसे पूर्व मंत्री ने एक जमीन दी थी।

यह है वो हसीनाएं
श्वेता विजय जैन
यह महिला सागर की रहने वाली है और भोपाल के न्यू मीनाल में रह रही है। इसने 2015 में इलेक्ट्रिकल एंड थर्मल इंसुलेशन प्रोडेक्ट की कंपनी शुरू की थी। इसके घर से पुलिस ने 14 लाख से अधिक कैश बरामद किया है। इसने पास MP 04 CX 0072 नंबर की मर्सिडीज कार भी है, तीन माह पहले ही खरीदी है। इसके पास पहले से एक ऑडी भी है।

 

श्वेता स्वप्निल जैन
इसका नाम भी श्वेता है इसके पति का नाम स्वप्निल जैन है। यह जयपुर की रहने वाली है और भोपाल के पॉश इलाके रिवेयरा टाउनशिप में रहती है। इस टाउनशिप में कई विधायकों और मंत्री समेत आईएएस अफसरों के बंगले हैं। श्वेता के पति स्वप्निल जैन को कई पब और पार्टियों में देखा जाता है. यह दोनों ही इतने शातिर हैं कि अपने दोस्तों को ही ठग चुके हैं।श्वेता भी ऑडी कार में चलती है।

 

बरखा सोनी भटनागर
बरखा नाम की इस महिला ने अमित सोनी से दूसरी शादी की है। अमित एनजीओ का संचालन करता है। एग्रीकल्चर से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करती है। बरखा देह व्यापार में वर्ष 2014 से लिप्त थी। इसके बाद यह सागर की श्वेता जैन से जुड़ गई। बरखा के पास कार और ऐशोआराम की सभी चीजें हैं।

 

मोनिका यादव
मोनिका नाम की यह लड़की इस गिरोह की सबसे कम उम्र की है। राजगढ़ की रहने वाली मोनिका बीएससी की पढ़ाई कर रही है। इसकी उम्र 18 से 19 के बीच है। इस लड़की का आईएएस और कुछ नेताओं के पास आना-जाना लगा रहता था। ये मोबाइल फोन पर मीठी बातें और मैसेज से अफसरों को अपने जाल में फांस लेती थी। इसे भी अपने साथ आरती ने अपने गिरोह में शामिल कर लिया था।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो