
भोपाल. मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश के 27 आईएएस (IAS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। होशंगाबाद कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को संचालक, पंचायत राज, मध्यप्रदेश, भोपाल और नरसिंहपुर कलेक्टर वेदप्रकाश को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
IAS अफसरों के तबादले
1. धनंजय सिंह भदौरिया- होशंगाबाद कलेक्टर से अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ।
2. बाबू सिंह जामोद- संचालक पंचायत राज, भोपाल, मध्यप्रदेश से अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग ।
3. अभय कुमार वर्मा- अशोकनगर कलेक्टर से अपर सचिव, वि.क.अ,-सह-आयुक्त, लोक शिक्षण विभाग मध्यप्रदेश भोपाल।
4. दीपक सिंह- सागर कलेक्टर से अपर आयुक्त उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश शासन भोपाल ।
5. सुरभि गुप्ता- अलीराजपुर कलेक्टर से वि.क.अ.-सह-आयुक्त हस्तशिल्प एवं हाथकरघा, मप्र. तथा आयुक्त रेशम, मप्र, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)।
6. आलोक कुमार सिंह- धार कलेक्टर से संचालक, पंचायत राज, मप्र. भोपाल।
7. वेदप्रकाश - नरसिंहपुर कलेक्टर से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन ।
8. वंदना वैद्य- सचिव मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर से कलेक्टर शहडोल।
9. प्रबल सिपाहा- उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग से सचिव मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर।
10. सतेन्द्र सिंह- कलेक्टर शहडोल से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन।
11. चंद्रशेखर वालिम्बे- अपर आयुक्त, उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश भोपाल से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग।
12. रवीन्द्र कुमार चौधरी- कलेक्टर सीधी से संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मप्र. शासन।
13. मनोज पुष्प- कलेक्टर मंदसौर से कलेक्टर अलीराजपुर।
14. उमाशंकर भार्गव- कलेक्टर रायसेन से कलेक्टर विदिशा।
15. गौतम सिंह- अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग व कार्यपालक संचालक, मप्र. मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल से कलेक्टर मंदसौर।
16. मुजीबुर्रहमान खान- उप सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग के कलेक्टर सीधी।
17. नीरज कुमार सिंह- कलेक्टर राजगढ़ से कलेक्टर होशंगाबाद।
18. डॉ. पंकज जैन- कलेक्टर विदिशा से कलेक्टर धार।
19. रोहित सिंह- अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल से कलेक्टर नरसिंहपुर।
20. दीपक आर्य- कलेक्टर बालाघाट से कलेक्टर सागर।
21. आशीष भार्गव- कलेक्टर निवाड़ी से अपर आयुक्त, आबकारी मध्यप्रदेश, ग्वालियर।
22. अरविंद कुमार दुबे, उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय से कलेक्टर रायसेन।
23. नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी- अपर कलेक्टर उज्जैन से कलेक्टर निवाड़ी।
24. हर्ष दीक्षित- अपर कलेक्टर जबलपुर से कलेक्टर राजगढ़।
25. गिरीश कुमार मिश्रा- अपर आयुक्त, आबकारी मप्र. ग्वालियर से कलेक्टर बालाघाट।
26. उमा महेश्वरी आर्य- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट से कलेक्टर अशोकनगर।
27. विवेक कुमार- अपर कलेक्टर बालाघाट से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालाघाट।
शनिवार देर शाम 4 और अधिकारियों की सूची हुई जारी
शनिवार की देर शाम 4 और भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार और अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई जो इस प्रकार है-
1. केदार सिंह- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ से उप सचिव मप्र. शासन ।
2. अंकित अस्थाना- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचालयत उज्जैन से मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल।
3. प्रीति यादव- उप सचिव मप्र. शासन गृह विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़।
4. अंकिता धाकरे- अपर कलेक्टर उज्जैन से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन।
Published on:
04 Sept 2021 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
