Live

आज 25 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
2025-01-25 12:13:30 pm

Mountain Girl Bhavana Dehariya : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की साहसी बेटी भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (6961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ये उपलब्धि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर हासिल किया है जो महिलाओं और बेटियों को प्रेरित करने का एक अनूठा संदेश है। भावना ने 22 जनवरी 2025 को माउंट एकांकागुआ की चोटी पर पहुंचने के बाद कहा कि अगर मैं कर सकती हूं तो हर बेटी कर सकती है। ये भावना की अदम्य इच्छाशक्ति और साहस का प्रमाण है। पढ़ें पूरी खबर...
Mountain Girl Bhavana Dehariya :2025-01-25 12:10:46 pm

National Tourism Day 2025 : इंदौर की स्वच्छता का हर कोई मुरीद है। इसके साथ ही हेरिटेज, देव-दर्शन और चटखारे भी देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। वर्ष 2024 में करीब 1 करोड़ 2 लाख से अधिक पर्यटक इंदौर आए। दो साल में यह आंकड़ा करीब दोगुना हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटकों वाले शहर में इंदौर का चौथा नंबर है। पढ़ें पूरी खबर...
National Tourism Day 2025 :2025-01-25 12:07:32 pm

MP Board 10th 12th Exam : मध्य प्रदेश में रंगपंचमी के दिन होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अब 21 मार्च को होंगी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी कर 19 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं- 12वीं की परीक्षाओं के लिए नई तरीखें घोषित कर दीं। लोक सांस्कृतिक पर्व रंगपंचमी को लेकर मालवा-निमाड़ में इंदौर और उज्जैन संभाग के साथ भोपाल में उत्सव का माहौल रहता है। वहीं अशोकनगर में विशाल करीला मेला आयोजित होता है। पढ़ें पूरी खबर...
MP Board 10th 12th Exam :2025-01-25 11:58:07 am

Minor Girl Rape : मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए है। मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए एक वृद्ध ने दरिंदगी की सारी हदे पार कर दी। आठ साल की मासूम बच्ची के साथ एक 73 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म ही नहीं किया बल्कि उसके गुप्तांग में पत्थर डालने की कोशिश की। मासूम की चीख-पुकार सुनकर वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Minor Girl Rape :2025-01-25 11:54:49 am

Ethical Hacker Shubhank Singhai : शुभांक सिंघई... दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रमाणित एथिकल हैकर। भोपाल के 15 साल, 9 माह और 9 दिन के शुभांक ने 4 घंटे की ईसी काउंसिल परीक्षा को महज 20 मिनट में पास कर अहमदाबाद के पार्थ गुप्ता का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा शुभांक का नाम इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड में भी यंगेस्ट हैकर में शामिल है। लिया। 10 साल पहले पार्थ ने 15 साल, 11 माह की उम्र में यह बेंचमार्क बनाया था। पढ़ें पूरी खबर...
Ethical Hacker Shubhank Singhai :2025-01-25 11:13:48 am

MP Weather Update : प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है। सबसे अधिक असर राजधानी भोपाल में देखा गया, जहां अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को भोपाल का तापमान 29.4 डिग्री था, जो शुक्रवार को गिरकर 22.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। दिन में धूप खिलने के साथ ही बर्फीली हवाओं का सामना लोगों को करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...
MP Weather Update :