Live

Madhya Pradesh Latest News Live :
आज 31 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
2025-02-01 10:30:30 am
2025-01-31 05:03:24 pm

MP News: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 28-29 जनवरी की दरमियानी रात हुई भगदड़ में करीब 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इन मृतकों में मध्यप्रदेश के भी 5 लोग शामिल हैं। इसकी जानकारी खुद सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी है। पढ़ें पूरी खबर...
2025-01-31 04:57:59 pm

Wedding in Rashtrapati Bhavan : मध्य प्रदेश की लड़की और कश्मीर का लड़का 12 फरवरी को 7 फेरों के बाद हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। इस समय हर जगह इस जोड़े की शादी की चर्चा चल रही है। ये शादी इतनी ख़ास क्यों है ये जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल ये शादी राष्ट्रपति भवन में होने वाली है जिसमे मुख्य अतिथि खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। इनके अलावा इस वेडिंग में कई वीवीआईपी गेस्ट शिरकत करेंगे। शिवपुरी की पूनम गुप्ता और जम्मू-कश्मीर के अवनीश कुमार को राष्ट्रपति भवन में शादी करने का मौका मिला है। पढ़ें पूरी खबर...
2025-01-31 04:36:18 pm

mahakumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का असर अब मैहर और चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र पर भी दिखाई दे रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के तीर्थयात्री महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाते हुए रास्ते में मैहर और चित्रकूट में भी दर्शन करने रुक रहे हैं। खासकर सतना जिले के चित्रकूट में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। मौनी अमावस्या के बाद चित्रकूट का नजारा दीपावली के मेले जैसा नजर आ रहा है। महाकुंभ से लौटते तीर्थयात्री चित्रकूट के विभिन्न रास्तों से आ रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
2025-01-31 03:25:10 pm

Mahakumbh Stampede Viral Video : महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली। रोते-बिलखते लोगों की आवाज सुन हर कोई सिहर उठा है। इसी घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है। वायरल हुए इस वीडियो में एक महिला अपने जेठ के शव के पास मौजूद है और आस-पास के लोगों से रोते हुए अपने घर ग्वालियर पहुंचाने की बात कह रही है। पढ़ें पूरी खबर...
2025-01-31 03:22:09 pm

Major Accident : मध्य प्रदेश के सतना जिले से अलग होकर बनाए बनाए गए मैहर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां रामनगर में बहुती नहर के निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 4 मजदूर मिट्टी के मलबे के नीचे जा दबे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि तीन लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में जिस शख्स की जान गई है गांव का चरवाहा था, बकरी चराने घटना स्थल के पास आया था। फिलहाल, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक गंभीर घायल को रीवा रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
2025-01-31 03:19:22 pm

Multi Model Logistics Park : धार और पीथमपुर में करीब 255 एकड़ में सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े व प्रदेश के पहले मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने की राह में सभी बाधाएं हट गई हैं। अब तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। करीब 1100 करोड़ की लागत से बन रहे पार्क को वर्ष 2026 अंत तक पूरा कर ऑपरेशन शुरू करने का दावा है। लॉजिस्टिक पार्क शुरू होनेे से पीथमपुर व आसपास के उद्योगों को अपने उत्पाद भेजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ट्रांसपोर्टेशन कास्ट में करीब 30 प्रतिशत कमी करने का दावा भी किया जा रहा है। इसके बाद रतलाम व उज्जैन में लॉजिस्टिक पार्क बनेगा, जिसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर..
2025-01-31 02:36:40 pm

mp news : मध्य प्रदेश में विकास अब और भी तेज गति से दौड़ेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य को बड़ी सौगात देने की स्वीकृति दी है। बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 414 करोड़ 84 लाख रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और उन्नयन को मिली स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। पढ़ें पूरी खबर...
2025-01-31 11:18:17 am

Liver arrived from Green corridor : 62वें ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से 67 वर्षीय बुजुर्ग को गुरुवार जीवनदान मिला है। जब गोवा से लाया गया लीवर महज 4 घंटे में जुपिटर हॉस्पिटल इंदौर पहुंचा। यह पहली बार है जब गोवा से रेगुलर फ्लाइट से लीवर इंदौर भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर...
2025-01-31 11:15:55 am
2025-01-31 10:56:03 am

Jayshree Gayatri Food : मध्य प्रदेश की जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी के भोपाल, सीहोर और मुरैना स्थित ठिकानों पर ईडी द्वारा कार्रवाई में 25 लाख नकद, 66 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसके अलावा एक बीएमडब्ल्यू व फॉर्च्युनर कार भी जब्त की गई है। ईडी को ग्रुप की कंपनियों और संचालकों के नाम 6.26 करोड़ की एफडी और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। इस बीच कंपनी संचालक किशन मोदी की डायरेक्टर पत्नी पायल मोदी ने आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर...