
भोपाल। शिवराज सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को हो गया। प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलवा ई। यह मंत्रिमंडल विस्तार बीजेपी में बड़े बदलाव की कहानी भी बता रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर अपने 22 समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन करने के बाद अपने आप में सबसे बड़ा बदलाव है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में देखने वाली बात यह है कि कैसे भाजपा ने सभी लोगों को संतुष्ट किया और संतुलित किया।
*शिवराज मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट*
*कैबिनेट मंत्री*
- गोपाल भार्गव
- विजय शाह
- जगदीश देवड़ा
- बिसाहू लाल सिंह
- यशोधरा राजे सिंधिया
- भूपेंद्र सिंह
- एदल सिंह कंषाना
- बृजेंद्र प्रताप सिंह
- विश्वास सारंग
- इमरती देवी
- प्रभुराम चौधरी
- महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)
- प्रद्युमन सिंह तोमर
- प्रेम सिंह पटेल
- ओमप्रकाश सकलेचा
- उषा ठाकुर
- अरविंद भदौरिया
- डॉ. मोहन यादव
- हरदीप सिंह डंग
- राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव
*राज्यमंत्री*
- भरत सिंह कुशवाह
- इंदर सिंह परमार
- रामलेखावन पटेल
- राम किशोर कांवरे
- बृजेंद्र सिंह यादव
- गिर्राज दंडौतिया
- सुरेश धाकड़
- ओपीएस भदौरिया
मध्यप्रदेश में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम तैयार है। कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में 22 विधायकों को लेकर आए सिंधिया के 12 मंत्रियों ने शपथ ली। इससे पहले दो मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा मंत्रिमंडल विस्तार में अब तक मुख्यमंत्री समेत 34 मंत्री शामिल हैं।
देखें शपथ ग्रहण का Live Updates
11.50 am
सभी मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अंत में राष्ट्र गान संपन्न हुआ।
11.49 am
भिंड जिले की मेहगांव सीट से पूर्व विधायक ओपीएस भदौरिया को भी मंत्री बनाया गया है। इस सीट पर अब उपचुनाव होने वाले हैं।
यह भी सिंधिया समर्थक हैं और पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।
11. 47 am
शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से सुरेश धाकड़ ने भी शपथ ली। पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने
थे।
11.45 am
मुरैना जिले की दिमनी से विधायक गिर्राज दंडोतिया ने भी शपथ ली। दंडोतिया सिंधिया समर्थक माने जाते हैं।
11.45 am
मुंगावली से सिंधिया समर्थक ब्रजेंद्र सिंह यादव ने भी शपथ ली। यह भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए थे।
11.42 am
रामकिशोर कांवरे ने ली मंत्री पद की शपथ। यह भी पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।
11.42 am
अमरपाटन से रामखिलावन पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सतना जिले की अमरपाटन से विधायक हैं। बसपा से राजनीतिक करियर
की शुरुआत की थी।
11.40 am
शुजालपुर से विधायक इंदर सिंह परमार ने राज्यमंत्री पद की ली शपथ। यह नया चेहरा हैं।
11.39 am
ग्वालियर ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक भारत सिंह कुशवाह ने भी शपथ ली। कुशवाह समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। युवा
मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे। इन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
11.38 am
राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी शपथ ग्रहण कर ली। बदनावर सीट से विधायक रह चुके हैं, अब भाजपा में हैं। यह सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।
11.36 am
सुवासरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हरदीप सिंह डंग ने भी शपथ ग्रहण कर ली। डंग तब सुर्खियों में आए थे, जब कमलनाथ सरकार में मंत्री पद नहीं मिला था और वे बगावत पर उतारू हो गए थे।
11.38 am
राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी शपथ ग्रहण कर ली। बदनावर सीट से विधायक रह चुके हैं, अब भाजपा में हैं। यह सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।
11.36 am
सुवासरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हरदीप सिंह डंग ने भी शपथ ग्रहण कर ली। डंग तब सुर्खियों में आए थे, जब कमलनाथ सरकार में मंत्री पद नहीं मिला था और वे बगावत पर उतारू हो गए थे।
11.35 am
उज्जैन से भाजपा विधायक मोहन यादव ने भी शपथ ली। वे शिवराज सरकार में मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं।
11.34am
भिंड जिले की अटेर सीट से भाजपा के विधायक अरविंद भदौरिया ने भी शपथ ग्रहण की। भदौरिया 15 साल संघ में रहे। भदौरिया ने
सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत कटारे को हराया था। सिंधिया समर्थकों को भाजपा में लाने में इनका बड़ा योगदान माना जाता है।
11.32
महू से भाजपा उषा ठाकुर ने भी शपथ ली। तीन बार से लगातार विधायक इंदौर से भी जीत चुकी हैं।
11.31 am
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरेंद्र कुमार सकलेचा के पुत्र जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने भी ली शपथ। हाल ही में इन्हीं को
कोरोना संक्रमण के दौर से जूझना पड़ा था।
11.30 am
आदिवासी बेल्ट के प्रेम सिंह पटेल ने भी शपथ ग्रहण की। बड़वानी से भाजपा विधायक पटेल ने भी शपथ ली। चार बार विधायक रह
चुके हैं। भाजपा में आदिवासियों का एक मात्र चेहरा।
11.28 am
प्रद्युम्न सिंह तोमर सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। इन्होंने भी शपथ ली। ग्वालियर से कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके है।
तोमर शपथ ग्रहण करने के लिए नंगे पैर ही राजभवन आए थे। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहते हुए नालियों में घुस-घुसकर सफाई करने
से सुर्खियों में आ गए थे। सिंधिया के साथ अब भाजपा में हैं।
11.26 am
सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी ली शपथ। भमोरी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं। कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं सिसोदिया।
11.24 am
पूर्व शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने भी शपथ ली। चौधरी सिंधिया के साथ भाजपा में आए हैं और सांची से पूर्व कांग्रेस विधायक हैं।
11.22 am
सिंधिया समर्थक इमरती देवी ने ली शपथ। डबरा से कांग्रेस की पूर्व विधायक इमरती सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाती है।
11.20 am
ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ ली। पन्ना से भाजपा विधायक हैं। पन्ना जिले के विकास पुरुष माने जाते हैं।
11.19
सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए एंदल सिंह कंसाना ने ली शपथ। बीएसपी से राजनीति शुरू करने वाले गुर्जर समुदाय में अच्छी पकड़। मुंगावली से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। अब इसी सीट पर उपचुनाव होंगे।
11.17 am
शिवराज की पिछली सरकार में गृह एवं परिवहन मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह ने ली शपथ। खुरई सीट से विधायक हैं भूपेंद्र सिंह। 2009 में सागर से सांसद भी रह चुके हैं।
11.16 am
शिवपुरी से विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने ली शपथ। शिवराज सरकार में पहले भी मंत्री रह चुकी हैं।
11.15 am
बिसाहूलाल साहू को शपथ के लिए बुलाया गया। उन्होंने शपथ ली। कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा ज्वाइन की थी। शपथ प्रभारी राज्यपाल आनंदी पटेल दिलवा रही हैं।
11.14 am
मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा को शपथ के लिए बुलाया गया। देवड़ा ने शपथ ली।
11.10 am
विजय शाह को शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया। विजय शाह ने शपथ ग्रहण की।
11.05 am
सबसे पहले पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव को शपथ ग्रहण के लिए बुलाया। शपथ ग्रहण समारोह।
11.00 pm
शपथ ग्रहण समारोह शुरू।
11.55 am
राजभवन पहुंच गए संभावित मंत्री।
शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता राजभवन में मौजूद।
10.45 am
राजभवन में भाजपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू।
10.37 am
राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया राजभवन पहुंचे।
10.35 am
राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।
10.30 am
राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी।
10.24
शपथ ग्रहण से पहले संभावित मंत्रियों की सूची वायरल।
शपथ ग्रहण से पहले वायरल हुई लिस्ट
शिवराज मंत्रिमंडल से पहले संभावित मंत्रियों की फाइनल लिस्ट जारी हो गई है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यही फाइनल सूची है। इसके बाद किस क्षेत्र को क्या मिला, इस संबंध में कयास लगने लगे हैं।
Updated on:
02 Jul 2020 12:48 pm
Published on:
02 Jul 2020 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
