भोपाल। भाजपा-कांग्रेस ने टिकट तय होने से पहले प्रदेश में चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 43 दिन में मध्यप्रदेश के पांच और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चार दौरे किए। उन्होंने मध्य, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल, विंध्य और मालवा-निमाड़ को नाप लिया।