उन्होंने बताया कि मनुष्य के हार्ट के वॉल्व में एक मुख्य धमनी होती है, जिसे एओर्टा कहते हैं। जांच के दौरान एओर्टा के वाल्व में सिकुडऩ व एओर्टा में सूजन होने की जानकारी मिली। सामान्य तौर पर एओर्टा की मोटाई 2 से 3 सेमी होती है, लेकिन बीमारी की वजह से यह 6 सेमी तक मोटी हो गई थी। यह बहुत खतरनाक स्थिति होती है, क्योंकि असामान्य रूप से बड़ी हो जाने से यह कभी भी फट सकती थी।