25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में शामिल हुए बट्टी, कांग्रेस की परम्परागत सीट से लड़ सकते है चुनाव…

बट्टी को आदिवासियों का प्रमुख नेता माना जाता है...
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Amit Mishra

•

Mar 23, 2019

news

भाजपा में शामिल हुए बट्टी, कांग्रेस की परम्परागत सीट से लड सकते है चुनाव...

भोपाल। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता और अमरवाड़ा के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी bjp में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है कि मनमोहन शाह बट्टी छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ सकते है। मनमोहन शाह बट्टी को आदिवासियों का प्रमुख नेता माना जाता है। गौरतलब है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता और अमरवाड़ा के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी कुछ दिन पहले दिल्ली पहुंचे थें बट्टी के दिल्ली पहुंते ही जिले की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई थी। बट्टी को वरिष्ठ भाजपा नेताओं से बातचीत का न्यौता मिला था। इससे सकारात्मक संकेत भी मिल रहें थे।बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र की टिकट की शर्त पर बट्टी पार्टी में शामिल हुए हैं। बट्टी अपनी परम्परागत आदिवासी वोट की बदौलत कांग्रेस को कड़ी चुनौती दें सकते है।

22 लाख की आबादी में 34 फीसदी आदिवासी...
चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा विधानसभा से गोंडवाना के उम्मीदवार रहे बट्टी ने 61269 वोट हासिल किए थे,जिनकी कुल वोटों में हिस्सेदारी 30.38 प्रतिशत थी। इसके साथ ही बट्टी को जिले में आदिवासियों का प्रमुख नेता माना जाता है। करीब 22 लाख की आबादी में 34 फीसदी आदिवासी है। माना जा रहा है कि भाजपा मुख्यमंत्री कमलनाथ के दबदबे वाले छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को चुनौती देने के लिए नए चेहरे की तलाश में थी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यहीं है कि भाजपा आदिवासी वोट बैंक को हासिल करने के लिए बट्टी पर दांव लगाने के लिए तैयार है।

2014 में भाजपा को मिले थे 40 फीसदी वोट
पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के चौधरी चंद्रभान सिंह ने 4.43 लाख वोट लेकर कुल मतदान का 40.01 फीसद वोट हासिल किया था। जबकि विजेता कमलनाथ को 5.59 लाख मत से 50.54 प्रतिशत वोट मिले थे। आदिवासी नेता बट्टी को लेकर भाजपा की सोच साफ है और कहीं न कहीं पार्टी इस दस फीसदी अंतर के वोट को पाटना चाहती है। उसे कितनी सफलता मिल पाती है,यह तो भविष्य तय करेगा।