8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संस्कृत में मैच की कमेंट्री, धोती-कुर्ता पहनकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, जीतने वाली टीम जाएगी अयोध्या

अनोखी क्रिकेट का आयोजन भोपाल में चल रहा है, जहां वैदिक धोती-कुर्ते के ड्रेस कोड में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति बचाओ मंच ने किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jan 2024, 7:17 PM IST

news

संस्कृत में मैच की कमेंट्री, धोती-कुर्ता पहनकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, जीतने वाली टीम जाएगी अयोध्या

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। यहां मैदान पर खेलने उतरे खिलाड़ी लोअर और टी शर्ट में नहीं, बल्कि धोती और कुर्ता पहनकर मैदान में उतरे। धोती कुर्ता पहने इन खिलाड़ियों ने जहां जमकर विकेट चटकाए तो वहीं बल्लेबाज भी इन्हीं वस्त्रों में चौके और छक्के लगाते नजर आए। इस अनोखे टूर्नामेंट की और भी कई चीजें सामान्य क्रिकेट से अलग थी, जैसे क्रिकेट का कमेंट्री अंग्रेजी या हिंदी में नहीं बल्कि संस्कृत में हो रही थी। इसकी बड़ी विशेषता ये भी है कि टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को अयोध्या ले जाकर दर्शन कराए जाएंगे।

यह अनोखी क्रिकेट का आयोजन भोपाल में चल रहा है, जहां वैदिक धोती-कुर्ते के ड्रेस कोड में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति बचाओ मंच द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह से इस टूर्नामेंट की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई थी। इस प्रतियोगिता का नाम महर्षि मैत्री कप टूर्नामेंट नाम रखा गया है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर के ध्वज पर सूर्य के साथ अंकित होगा वृक्ष, भगवान राम से है इस पेड़ का खास संबंध


श्री राम के दर्शन करेगी विजेता टीम

संस्कृति बचाओ मंच की ओर से अपनी संस्कृति को बचाने के उद्देश्य से इस अनोखी प्रतियोगिता की शुरुआत की है। संगठन का उद्देश्य है कि आज की पीढ़ी हमारी पुरानी भाषाओं को न भूले। इस अनोखी प्रतियोगिता के जरिए लोगों के मनोरंजन के साथ साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सभ्यता और संस्कृत को बढ़ावा दिया जा रहा है। संस्कृति बचाओ मंच की ओर से आयोजित महर्षि मैत्री कप टूर्नामेंट 5 जनवरी से 8 जनवरी के बीच चलेगा। इस दौरान विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार और मैन ऑफ़ द मैच दिया जाएगा। यही नहीं जीतने वाली टीम को श्री राम के दर्शन कराने अयोध्या ले जाया जाएगा।