11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई प​हल- AIIMS अब खुद ​ही देगा मरीजाें काे दवा, न​हीं जाना ​हाेगा बार-बार दुकानदार के पास

- हर वार्ड में मिनी स्टोर रखने का लिया गया निर्णय- दुकान के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 Aug 2022, 1:28 PM IST

aiims_bhopal.jpg

भोपाल। एम्स(AIIMS) भोपाल में भर्ती मरीजों को अब दवा के लिए यहां-वहां चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए प्रबंधन जल्द ही नई शुरुआत करने जा रहा है।

दरअसल एम्स में भर्ती मरीजों को अब अस्पताल द्वारा ही दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन दवाओं के लिए परिजनों को एम्स स्थित दवा दुकानों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एम्स के प्रबंधन में हर वार्ड में मिनी स्टोर तैयार करने का निर्णय लिया है।

यहां दवाओं का संग्रह किया जाएगा और मरीजों की जरूरत के हिसाब से डॉक्टर खुद दवाएं ले लेगा। एम्स में दवाओं के लिए अमृत फार्मेसी और प्रधानमंत्री जन औषधि के स्टोर हैं। कई बार यहां मरीजों को महंगी दवाएं या लंबी लाइनों में लगने की शिकायतें मिलती रहती हैं।

दवाओं की सूची होगी तैयार: AIIMS से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दवाओं की सूची तैयार की जा रही है। जिस वार्ड में जो दवाएं सबसे ज्यादा उपयोग में आती है, उन्हें स्टोर में रखा जाएगा। वही जो दवाएं कम या यदा-कदा उपयोग में आती हैं, उन्हें तत्काल लाकर मरीजों को दिया जाएगा।

एम्स खुद करेगा दवाओं की खरीदी: एम्स के नवनियुक्त डायरेक्टर डॉ अजय सिंह ने बताया कि एम्स अब सरकार से खुद दवाओं की खरीदी पर विचार कर रहा है। ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि एम्स खुद दवाओं की खरीदी करे और उसे सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए इससे मरीजों को राहत मिलेगी।

इधर, अस्पताल वार्डों में रिमोट से चलेंगे पलंग, बेड पर ही हाेंगी जांच-
वहीं दूसरी ओर भाेपाल के हमीदिया अस्पताल का नया भवन तैयार हाेने के साथ ही इसमें विभागों की शिफ्टिंग भी शुरू हो गई है। एक महीने में सुल्तानिया अस्पताल भी हमीदिया अस्पताल मे शिफ्ट हो जाएगा। हमीदिया अस्पताल के नए भवन में मरीजों को कई अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

अस्पताल के आइसीयू में मरीजों के लिए रिमोट कंट्रोल युक्त बेड लगाए जा रहे हैं। मरीजों को बेड ऊपर नीचे करने के लिए लीवर घुमाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि रिमोट के एक बटन से ही बेड संचालित होगा। यही नहीं कर्मचारियों को बेड को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में ले जाने के लिए बेड को धकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिमोट की सहायता से बेड आगे और पीछे किए जा सकेंगे।

ये सुविधाएं भी होंगी
बीएमएस : दोनों भवनों में बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) लगा हुआ है। इससे बिल्डिंग में लाइट, एसी या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के खराब होने की तुरंत सर्वर रूम में जानकारी पहुंच जाएगी। मरीजों को 24 घंटे गर्म पानी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए दोनों भवनों पर सोलर पैनल सिस्टम लगाया जाएगा।

पीएसए : पब्लिक एड्रेस सिस्टम की मदद से पूरी बिल्डिंग में अनाउंसमेंट की सुविधा होगी। 100 बिस्तर का प्राइवेट वार्ड होगा। यहां पर निजी अस्पतालों की तर्ज पर सिंगल, डबल, डीलक्स रूम के साथ सुईट भी होंगे।