
दिग्विजय के धारा 370 पर बयान पर बवाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने तीसरी बार हमला बोला, 'वो खाते हिंदुस्तान की हैं, गाते पाकिस्तान की'
भोपाल/ मध्य प्रदेश में धारा 370 को लेकर शुरु हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा की ओर से लगातार उनके खिलाफ बयान दिये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने लगातार तीसरे दिन भी दिग्विजय पर हमला बोला है। सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह गद्दार हैं। वह खाते हिंदुस्तान की हैं, गाते पाकिस्तान की हैं। कांग्रेस पूरी तरह से पाकिस्तान परस्ती का काम कर रही है।
नेहरू का DNA आज भी कांग्रेस में मौजूद- सारंग
मंत्री सारंग ने कहा कि, जिस तरह लेडी माउंटबेटन के साथ मिलकर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के टुकड़े करने का काम किया था, वही DNA आज भी कांग्रेस के नेताओं में मौजूद है। सारंग ने कहा कि, कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने धारा 370 लगाई थी और उनके समय से ही कांग्रेस के नेताओं ने इस देश में अराजकता फैलाना शुरु कर दी। आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस चैट के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार के समक्ष कहा था कि, अगर सरकार आई तो, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना और राज्य का दर्जा खत्म करने पर पुनर्विचार करेंगे। इसका ऑडियो सामने आने के बाद से ही मंत्री सारंग के साथ-साथ भाजपा लगातार हमलावर है।
पाकिस्तान और चीन के एजेंडे पर काम कर रही कांग्रेस
सारंग ने कहा ,कि चाहे राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ हों या अन्य कोई कांग्रेसी नेता, ये सभी लगातार पाकिस्तान और चीन के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह भूल गए कि इस देश की सदन में आर्टिकल 370 हटाई गई थी। भारत लोकतंत्र के आधार पर चलने वाला देश है। दिग्विजय के बयान पर न सिर्फ भाजपा बल्कि उनके भाई लक्ष्मण सिंह और लक्ष्मण की पत्नी ने भी असहमति दर्ज की है।
गृहमंत्री ने भी बोला दिग्विजय पर हमला
बता दें कि, इससे पहले प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय के धारा 370 वाले बयान को सोची समझी साजिश बताया है। नरोत्तम के मुताबिक, दरअसल धारा 370 खत्म होने के बाद जिस तरह से कश्मीरी पंडितों का वापस कश्मीर लौटना शुरू हुआ है, वहां पर हिंदुओं ने तेजी के साथ व्यापारिक गतिविधियों शुरू हुई हैं, ये दिग्विजय को रास नहीं आ रहा। अब दिग्विजय वहां बसने जा रहे हिंदुओं और विशेषकर कश्मीरी पंडितों के मन में एक बार फिर ये भय पैदा करना चाहते हैं कि, अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो धारा 370 वापस बहाल की जाएगी, जिससे वो वहां न बसे। फिलहाल, दिग्विजय का बयान खुद उन्हीं की मुसीबतें बढ़ाता जा रहा है। अब देखना ये होगा कि, इसपर दिग्विजय क्या तर्क देते हैं।
कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में
Published on:
14 Jun 2021 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
