
रायसेन@प्रवीण श्रीवास्तव की रिपोर्ट…
जिले के नगर बरेली में शनिवार की दोपहर एक चमत्कारिक घटना हुई। जिसमें 3 साल की बच्ची के ऊपर से एक कार पूरी तरह से निकल गई, लेकिन बच्ची को खरोंच तक नहीं आई।
घटना बरेली नगर की है जहां 3 साल की रिया अपनी बड़ी बहन और दादा कमल के साथ बरेली अस्पताल जा रही थी। बरेली विद्युत मण्डल के सामने रिया कुछ करने झुकी इतने में एक कार रिया के ऊपर से निकल गई। कार चालक ने पहले तो कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर आगे बढ़ गया । रिया की बड़ी बहन ने उसे उठाया। रिया बिल्कुल सुरक्षित है। यह सब घटना वहां स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्ची सुरक्षित अपने घर पर पहुंची। कार चालक का पता नहीं चल सका है।