3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल
सूर्य ग्रहण व अमावस्या से ठीक एक दिन पहले अचानक यहां निकला शिवलिंग! फिर हुआ ये खुलासा
Play video

सूर्य ग्रहण व अमावस्या से ठीक एक दिन पहले अचानक यहां निकला शिवलिंग! फिर हुआ ये खुलासा

लोगों ने शुरू कर दी पूजा-अर्चना...

Google source verification

सीहोर/आष्टा अशोक शर्मा की रिपोर्ट…
जिले के आष्टा नगर के काछीपुरा में साफ-सफाई के दौरान अचानक शिवलिंग जैसा पिलरनुमा गोल पत्थर निकल आया। इस सूचना के आम होते ही यहां लोगों की लगी। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर जुटी ने यहां पूजा-पाठ शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार नगरपालिका ने गुरुवार को आष्टा के काछीपुरा में सफाई कार्य शुरू किया था। इसी दौरान छह बजे के करीब शिवलिंग जैसा दिखने वाला पिलर निकल आया। यह जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो भीड़ लग गई। कुछ ही देर में पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया। लोगों ने पुष्प, माला आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की जाने लगी।

इस बात की भनक लगते ही कुछ देर में यहां पुलिस भी पहुंच गया। इसके बाद नगर पुरोहित मनीष पाठक, क्षेत्र के पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, टीआई केके खत्री की मौजूदगी में शिवलिंग के आकार के आसपास के क्षेत्र की खुदाई की गई। जब लोगों को विश्वास हो गया कि खुदाई में निकली पिलरनुमा शिवलिंग नहीं, पत्थर ही है।
तब कहीं जाकर लोगों का पूजा-अर्चना करना खत्म हुआ। पुलिस ने शिवलिंग आकार के इस पिलर को जब्त कर लिया है और उसे थाने ले गई। इस मामले में टीआई केके खत्री का कहना है कि लोगों की उपस्थिति में खुदाई में शिवलिंग नहीं होने का विश्वास होने पर लोग लौट गए।