7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, ट्विटर पर भी लगाई राष्ट्रध्वज की तस्वीर, गर्माई सियासत

-RSS ने मुख्यालय पर लहराया तिरंगा-ट्विटर हैंडल की डीपी पर भी लगी तिरंगे की तस्वीर-मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपंक्ष का दावा-संघ ने पहली बार फहराया तिरंगा और बदली डीपी

2 min read
Google source verification
News

RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, ट्विटर पर भी लगाई राष्ट्रध्वज की तस्वीर, गर्माई सियासत

भोपाल. आजादी के अमृत महोत्सव के चलते इस बार 13 अगस्त शुक्रवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को मुख्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराया है। साथ ही, अपने ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल पिक भी बदलकर संघ का झंडा हटाकर तिरंगे की डीपी लगा ली है। आरएसएस के ट्विटर हैंडल के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी अपनी प्रोफाइल पिक बदल ली है। उन्होंने भी अपनी डीपी से संगठन के झंडा हटाकर तिरंगा लगाया है। संघ की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और लोगों से इसे सफल बनाने की अपील करने पर मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई गई है।

मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने दावा किया है कि, कांग्रेस के डर से आरएसएस द्वारा पहली बार राष्ट्रीय ध्वज लहराने के साथ साथ ट्विटर की फ्रोफाइल इमेज बदली है। कांग्रेस पार्टी के चलाए गए आंदोलन के कारण ये साकार हुआ है। मोहन भागवत को सत्ता जाने का डर है, इसलिए उन्होंने पहली बार DP बदली है। गौरतलब है कि, प्रोफाइल पिक नहीं बदलने को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आरएसएस और मोहन भागवत की जमकर आलोचना की थी।

यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर निर्माण में बड़ा हेरफेर, बिना टेंडर दिये हो गया लाखों का निर्माण, अब खुली मंदिर प्रबंधन की नींद


गोविंद सिंह का आरोप

मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का कहना है कि, मोहन भागवत को सत्ता जाने का डर है, इसलिए उन्होंने संघ के साथ साथ अपनी DP भी बदल ली है। कांग्रेस पार्टी के चलाए गए आंदोलन के कारण ये संभव हुआ है। इन्होंने डर और मजबूरी में इन्होंने डीपी बदली है। ये सब मिलकर कांग्रेस की नक़ल कर रहे हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि, आज़ादी के समय से आरएसएस तिरंगे को अशुभ बताती आ रही थी, लेकिन अब सत्ता बचाने के लिए इन्होंने तिरंगे को अपनाया है।

आजादी के अमृत महोत्व के तहत संग की अपील

आपको बता दें कि, देशभर में आजादी का अमृत महोत्व मनाया जा रहा है। इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने वर्षों पुराने अपने ध्वज को हटाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा लिया है। सोशल मीडिया ट्विटर पर आरएसएस ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आरएसएस ने डीपी में तिरंगे की फोटो लगाई है।