
government officer property: मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों की ओर से केंद्र को दिए गए संपत्ति के ब्योरे में पता चला है कि ज्यादातर ने दो से ज्यादा राज्यों में निवेश कर रखा है। 1991 बैच के स्पेशल डीजी आलोक रंजन ने यूपी, बिहार और दिल्ली में पत्नी के साथ संयुक्त रूप से फ्लैट खरीदा है। दिल्ली और यूपी के फ्लैट की कीमत 90-90 लाख रुपए है। जानिए 1989 से 1991 बैच के पांच आइपीएस अफसरों की कहां कितनी संपत्ति है।
दिल्ली के द्वारका स्थित सीजीएचएस में वर्ष 2011 में 29.50 लाख का फ्लैट खरीदा। मौजूदा कीमत 1.50 करोड़। इससे सालाना 2.76 लाख की आय। भोपाल के बावड़िया कलां में 2657 वर्गफीट का प्लाट। मौजूदा कीमत 1.5 करोड़। वार्षिक आय 1.10 लाख। भोपाल के फंदा में विरासत में 0.405 हेक्टेयर कृषि भूमि मिली। मौजूदा कीमत 1.50 करोड़। वार्षिक आय 1.50 लाख। भोपाल के चूनाभट्टी में 2024 में पत्नी के साथ संयुक्त रूप से 3874 वर्गफीट का प्लाट लिया। कीमत एक करोड़ 65 लाख 65 हजार।
बिहार के मुजफ्फरपुर में मकान वर्ष 1978 में 2.5 लाख रुपए में खरीदा, यह पैतृक है। इसकी मौजूदा कीमत 60 लाख है।
यूपी के कौशांबी में 13.5 बीघा कृषि भूमि विरासत में मिली। मौजूदा कीमत 98 लाख। इससे सालाना 5.22 लाख आय। रीवा के द्वारिका नगर में 2400 वर्गफीट का प्लाट 1981 में 7665 में खरीदा। अब कीमत 20 लाख। रीवा के द्वारिकानगर स्थित प्लाट में डुप्लेक्स मकान वर्ष 1987 में तीन लाख में खरीदा। मौजूदा कीमत 37 लाख। इससे सलाना 2.65 लाख वार्षिक आय।
यूपी के शाहजहांपुर में पत्नी के नाम से 1.5 एकड़ कृषि भूमि 1988 में 18,798 में खरीदी। मौजूदा कीमत 21 लाख। 1 लाख 25 हजार 500 वार्षिक आय। शाहजहांपुर में 0.227 हेक्टेयर कृषि भूमि पत्नी को भाई से गिफ्ट में मिली। मौजूदा कीमत पांच लाख। 26,500 वार्षिक आय। भोपाल के बागमुगालिया में 20 लाख कीमत का पिता के साथ संयुक्त रूप से फ्लैट। सालाना 1.44 लाख रुपए आय। यूपी के कौशांबी में विरासत में भाइयों के साथ संयुक्त रूप से 30 लाख की कृषि भूमि मिली। सालाना 2.18 लाख आय। भोपाल के मिसरोद में 20 लाख कीमत की 0.051 हेक्टेयर कृषि भूमि विरासत में मिली। इससे 14,500 रुपए की वार्षिक आय।
उत्तरप्रदेश के नोएडा में पत्नी कविता प्रसाद के साथ संयुक्त रूप से 90 लाख रुपए की कीमत का फ्लैट। इससे सालाना 2.64 लाख रुपए की आय होती है। बिहार की राजधानी पटना में 35 लाख रुपए कीमत का फ्लैट पत्नी के साथ संयुक्त रूप से खरीदा। दिल्ली के रोहिणी में 90 लाख रुपए कीमत का फ्लैट पत्नी के साथ संयुक्त रूप से खरीदा।
इंदौर के हातौद क्षेत्र में 1.012 हेक्टेअर कृषि भूमि, वर्ष 2008 में 1324395 रुपए में खरीदी थी। अब इसकी कीमत 41941000 रुपए हो गई है। इससे सालाना 75 हजार की आय होती है। खरगोन जिले के बड़वाह में वर्ष 2009 में 1293750 रुपए में खरीदी। अब इसकी कीमत बढ़कर 12264000 रुपए हो गई है। इससे सालाना 2.50 लाख रुपए की आय होती है। भोपाल के कोलार क्षेत्र में वर्ष 2021 में 2.97 करोड़ में मकान खरीदा। इसमें बहन का भी 50 प्रतिशत का शेयर है।
अहमदाबाद के धोलका जिले में प्लॉट 2012 में 21.65 लाख में खरीदा। मौजूदा कीमत पता नहीं। इससे कमाई भी नहीं। हुजूर के सेमरी में 1.840 हेक्टेयर जमीन 2021 में 74.28 लाख में खरीदी। मौजूदा कीमत 75 लाख।
नागपुर के अंबाझिरी में 1100 वर्गफीट का फ्लैट 2004 में 8.50 लाख में खरीदा। कीमत 65 लाख रुपए। बेचने के लिए निकाला। नागपुर के सुजाता लेआउट में डुप्लेक्स 2007 में 18 लाख में खरीदा। अब कीमत 1.35 करोड़। बेचने को निकाला। नागपुर के ढाबा में 1500 वर्गफीट का प्लॉट 2015 में 20 लाख में पत्नी के साथ संयुक्त खरीदा। अब कीमत 30 लाख। कमाई नहीं होती। नागपुर के लक्ष्मीनगर में 1500 वर्गफीट पुराना मकान पत्नी व स्वयं के नाम पर 2016 में 95 लाख में खरीदा। कमाई नहीं।
भोपाल के चूनाभट्टी में फ्लैट पति के साथ मिलकर 1998 में 6.50 लाख रुपए में खरीदा। चूनाभट्टी में प्लॉट 2004 में 10.36 लाख में खरीदा। कमाई नहीं। देहरादून की विकासनगर तहसील में रहवासी जमीन 2022 में 10.92 लाख में खरीदी।
गुना में 2700 वर्गफीट का मकान पिता के समय का। अब कीमत करीब एक करोड़। प्रति वर्ष 15 लाख आय। भोपाल के हुजूर में 1452 वर्गफीट प्लॉट 2013 में 30 लाख में खरीदा। वर्तमान कीमत 80 लाख। गुना में 3600 वर्गफीट प्लॉट 21 हजार रुपए में 1990 में खरीदा। वर्तमान कीमत 15 लाख। यह पैतृक संपत्ति है।
भोपाल के कोलार रोड में वर्ष 2011 में 35 लाख रुपए में मकान खरीदा था। अब वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। मकान स्वयं एवं पत्नी रागिनी के नाम पर संयुक्त रूप से है।
Updated on:
15 Apr 2025 06:36 pm
Published on:
15 Apr 2025 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
