22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Assembly Elections 2023: चिल्लर गिनते रह गए ये नेताजी निकल गया नामांकन का समय, तो इन मंत्रियों ने भी करवाया नॉमिनेशन

पहले दिन 13 जिलों के 17 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 20 पर्चे

2 min read
Google source verification
nomination_filling_start_from_yesterday_in_mp.jpg

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन 13 जिलों के 17 उम्मीदवारों ने 20 नामांकन जमा किए। इस बीच एक रोचक वाकया सामने आया। दतिया जिले के सेंवढ़ा से सीट से नामांकन लेने वैद्य रामकुमार गुप्ता का समय चिल्लर गिनने में ही बीत गया। दरअसल, इंदरगढ़ निवासी गुप्ता 10 हजार के सिक्के लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्हें काउंटर पर नामांकन राशि जमा करने को कहा गया तो वे जमीन पर ही सिक्के गिनने लगे। अंतत: वे नामांकन जमा नहीं कर पाए। अब किसी और दिन करेंगे। सतना जिले की चित्रकूट सीट से एक प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा तीन नामांकन भरे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 30 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह के परिवार की संपत्ति 2.68 करोड़ रुपए बढ़ी

सागर. नामांकन के पहले दिन मंत्री भूपेंद्र सिंह और सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने नामांकन जमा किया। शपथ-पत्र के अनुसार पिछली बार की तुलना में मंत्री भूपेंद्र सिंह व उनकी पत्नी सरोज सिंह की सलाना आय 1.18 करोड़ रुपए कम हो गई है। मंत्री सिंह का कर्जा तो 67 लाख रुपए कम हुआ है, लेकिन पत्नी का कर्ज 18.21 करोड़ से बढ़कर 21.29 करोड़ हो गया। इसके बाद भी उनके परिवार की संपत्ति में 2.68 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। मंत्री सिंह पर आश्रित उनके चार बच्चों की संपत्ति भी बढ़ी है। 2018 में तीनों बेटी व बेटे अभिराज के पास कुल संपत्ति 40.46 लाख थी इस बार वह बढ़कर 2.67 करोड़ रुपए हो गई। इसमें उनकी दूसरे नंबर की बेटी व बेटे अभिराज के की अचल संपत्ति में सबसे ज्यादा करीब 1.64 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

मंत्री सिलावट 8.77 करोड़ के मालिक, पत्नी भी करोड़पति

इंदौर. सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने भी नामांकन दाखिल किया। सिलावट 8.77 करोड़ के मालिक हैं, जिसमें नकद, बैंक बैलेंस, सोना और जमीन शामिल है। तीन साल पहले संपत्ति 6.59 करोड़ थी। उनकी पत्नी भी करोड़पति हैं। 67 वर्ष 11 माह के सिलावट के पास 1.16 करोड़ नकद के साथ बैंक में जमा, एफडी और सोना है। वे 7.61 करोड़ की कीमत वाली जमीन के मालिक भी हैं। कुल संपत्ति 8.77 करोड़ की है। पत्नी 5.69 करोड़ की मालकिन हैं। उनके पास 1.21 करोड़ की संपत्ति नकद, बैंक खाते में जमा, एफडी, शेयर व सोना है। 4.48 करोड़ रुपए की जमीन भी है। सिलावट की पत्नी एफडी कराने पर ज्यादा भरोसा करती हैं तो सिलावट जमीन में निवेश करते हैं। सिलावट पर एक केस दर्ज है, जो सांवेर पुलिस ने प्रतिबंधित धारा के उल्लंघन पर दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें :MP Assembly Election 2023 : इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 85 में कांग्रेस का क्लीन स्वीप तो इमरजेंसी के बाद जनता पार्टी ने लहराया था परचम
ये भी पढ़ें : MP Assembly Election 2023 : 2018 में वोटर्स ने सबसे ज्यादा किया था NOTA का इस्तेमाल, इस सीट पर नहीं दिखा असर, जानें क्या है नोटा