31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Board Result 2021: जल्द ही आने वाला है 12वीं का रिजल्‍ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट की घोषणा करेंगे....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 26 Jul 2021, 12:38 PM IST

mp_board.png

MP Board 12th Result

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड (Madhya Pradesh Board) कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। बात दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया है, लेकिन 31 जुलाई तक रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स को इस वर्ष अलग तरह से मार्किंग किया जाएगा। एमपी के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट की घोषणा करेंगे। हालांकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

यहां देखें रिजल्ट

रिजल्ट के लिए उम्मीद है कि सोमवार या मंगलवार तक रिजल्ट घोषित करने की तिथि का ऐलान भी कर दिया जाए। वहीं प्रदेश में कक्षा 10वीं का रिजल्ट (MP Board MPBSE 10th Result 2021) पहले ही घोषित किया जा चुका है। छात्र जो इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

8 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी एमपी बोर्ड 12वीं के करीब 8 लाख स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है जो कि जल्द खत्म होगा। 2020 में एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 4 जुलाई को जबकि एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 27 जुलाई को जारी किया गया। 2020 में एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 62.84 फीसदी रहा था। कुल 15 छात्रों ने 100-100 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया था।