scriptMP Corona Update: 24 घंटे में 2777 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख के पार, 24 घंटे में 16 की मौत | mp corona update bhopal indore gwalior jabalpur corona positive death | Patrika News

MP Corona Update: 24 घंटे में 2777 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 लाख के पार, 24 घंटे में 16 की मौत

locationभोपालPublished: Apr 03, 2021 07:14:32 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 2777 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 300834 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4014 पहुंची है।

mp_corona_update

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 2777 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 300834 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4014 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 682 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70991 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 965 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 65450 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4576 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 528 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52478 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 634 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 47296 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 4548 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 19360 हो गई है। शहर में अब तक 269 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 17763 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1328 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17757 हो चुकी है। जबकि, 237 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16836 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 684 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 6554 हो गई है। इनमें से 120 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5939 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 495 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6255 हो गई है। इनमें से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5766 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 335 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6247 हो गई है। जिले में अब तक 110 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5344 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 793 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5972 हो चुकी है। इनमें से 94 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5226 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 652 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4837 हो गई है। इनमें से 83 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4226 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 528 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4564 हो गई है। इनमें से 61 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4319 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 184 केस एक्टिव हैं।

9- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4473 हो गई है। इनमें 36 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4291 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 146 केस एक्टिव हैं।

10- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4129 हो चुकी है। यहां 62 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3970 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 97 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80cs4f
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो