राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1694 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71967 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 682 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 62248 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 9037 एक्टिव केसेज हैं।