4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन लूटी रकम खाते में होगी फ्रीज, पीड़ितों को रुपए वापस दिलाने वाला एमपी होगा 8वां राज्य

MP Cyber Crime: साइबर ठगों की नकेल कसने जा रही मध्यप्रदेश साइबर सेल, अब तक खाते तुरंत फ्रीज करने में आती थी परेशानी, लेकिन अब 10 से भी कम सेकंड में फ्रीज होंगे खाते, साइबर ठग ऑनलाइन लूट जरूर कर सकेंगे, लेकिन नहीं ले सकेंगे पैसा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 30 May 2025, 1:08 PM IST

Cyber fraud mp cyber crime

Cyber fraud mp cyber crime (फोटो सोर्स: एक्स/पत्रिका)

MP Cyber Crime: रूपेश मिश्रा। लोगों की कमाई लूटने वाले साइबर ठगों की साइबर सेल नकेल कसने जा रहा है। लोगों के बैंक खातों से महज 10 सेकंड में 10 से भी ज्यादा खातों में पैसे ट्रांसफर कर वे रुपए लूट रहे हैं। लेकिन अब ऐसा मुश्किल होगा। वे ऑनलाइन ठगी तो कर लेेंगे, पर एक से दूसरे खातों में रुपए ट्रांसफर कर निकाल नहीं सकेंगे। साइबर सेल दिल्ली में केंद्र के बनाए मिटिगेशन सेंटर में को-ऑर्डिनेटर नियुक्त कर रहा है। वे ठगी की शिकायत मिलते ही खाता रियल टाइम में फ्रीज कराएंगे। ऑनलाइन लूटी रकम जिस खाते में होगी, वहीं फ्रीज हो जाएगी। लोगों की कमाई डूबने से बचेगी। साइबर पुलिस ये रुपए पीड़ितों को वापस दिलाएगी। मिटिगेशन सेंटर में 7 राज्यों के अफसर हैं। ऐसा करने वाला मप्र 8वां होगा।

होल्ड कैपेसिटी 30 से 50 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य

बताते हैं, मिटिगेशन सेंटर में प्रदेश के अफसर नियुक्त करने के पीछे होल्ड कैपेसिटी को 30-50 फीसदी तक बढ़ाना है। अभी तक साल 2024 में सबसे ज्यादा कुल ठगी की रकम 285 करोड़ में से 9.34 प्रतिशत यानी 36.06 करोड़ रुपए ही होल्ड कराए जा सके। लेकिन अब इस होल्ड कैपेसिटी को 30 से 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है।

तीन साल में इतने खातों में होल्ड की राशि, अब यह तेजी से बढ़ेगी

साल -फ्रीज खाते - ठगी की राशि - होल्ड राशि - होल्ड%

2022 - 187 - 45 करोड़ - 2.15 करोड़ - 4.76%

2023 - 6,793 - 200 करोड़ - 14.66 करोड़ - 7.44%

2024 - 2,14,016 - 285 करोड़ - 36.06 करोड़ - 9.34%

2,20,996 खाते फ्रीज, 530 करोड़ ठगे, 52.87 करोड़ रुपए ही फ्रीज कर सके थे। अब बढ़ेगी यह राशि।

ये भी पढ़ें: भोपाल में पीएम मोदी का रोड शो, यहां से लेंगे 'U टर्न'

ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस की करतूत, घायल की मौत के बाद लावारिस बताकर करवा दिया अंतिम संस्कार