8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में पीएम मोदी का रोड शो, यहां से लेंगे ‘U टर्न’

PM Modi Road Show in MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक का सबसे बड़ा महिला महासम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे रोड शो, महिलाएं करेंगी स्वागत अभिनंदन, तैयारियां पूरी...

3 min read
Google source verification
PM Modi Road Show

PM Modi Road Show: अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर भोपाल में पीएम मोदी का रोड शो. (फोटो सोर्स: एक्स)

PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 31 मई को भोपाल में रोड शो भी करेंगे। वह जंबूरी मैदान में मुख्य मंच से पंडाल के अंतिम छोर तक यू आकार में बने सड़क मार्ग पर रोड शो करेंगे। इस रोड शो में मोदी एक विशेष वाहन में सवार होंगे। इस रोड शो में उनके साथ सीएम डॉ. मोहन यादव भी रहेंगे। इस दौरान महिला शक्ति द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन और स्वागत किया जाएगा।

जंबूरी मैदान में किए विशेष इंतजाम

मैदान में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। रोड शो का मार्ग चिह्नित किए गए हैं। रोड शो के लिए एक विशेष वाहन का इंतजाम किया गया है। महासम्मेलन में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के पहुंचने की संभावना है। महिलाओं तक पहुंचने, उनका अभिनंदन स्वीकारने के लिए रोड शो की व्यवस्था की गई है।

सीएम मोहन यादव ने ली बैठक

सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को पन्ना और फिर छतरपुर के दौरे पर गए थे। लौटने के बाद रात में सीएम हाउस में बैठक की। इसमें महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का भोपाल आगमन हमारी बहनों के सशक्तीकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा।

मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को दी जिम्मेदारी

प्रेजेंटेशन में आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल प्रबंध, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, मौसम के अनुकूल आवश्यक प्रबंध, मंच व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में तय प्रोटोकॉल के अनुसार तैयारियों की जानकारी दी गई। सीएम ने मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन में आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। यह भी कहा कि लोकमाता के सामाजिक प्रकल्पों की गूंज भी देश-विदेश में पहुंचेगी। बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, भोपाल महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, अपर मुय सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बदला रहेगा रूट (Route Diversion)


** जम्बूरी मैदान कार्यक्रम स्थल इन्दौर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर की ओर से आने वाली बस खजूरी सड़क, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान में पार्क होंगी।
** राजगढ़ (ब्यावरा), गुना, अशोक नगर से आने वाली बसें मुबारकपुर जोड़, आंनद नगर से मैदान पहुंचेंगी।
** सागर, रायसेन, विदिशा की ओर से आने वाली बसें पटेल नगर, आनंद नगर से मैदान पहुंचेंगी।
** नमर्दापुरम, हरदा, बैतूल से आने वाली बसें 11 मील से मिसरोद रोड, एम्स, बरखेड़ा पठानी से सेंटजेवियर के पीछे बस पार्क होंगी।
** जबलपुर, नरसिंहपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन 11 मील, खजूरी कला जोड़ से एसओएस रोड से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगी।
** महात्मा गांधी चौराहा की ओर आने वाले चार पहिया वाहन सेंट जेविंयर स्कूल के पीछे पार्क होंगे।
** गोविंदपुरा, महात्मा गांधी चौराहा, अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के सामने वीआइपी पार्किंग में पार्क होंगे।
** गोविन्दपुरा, महात्मा गांधी चौराहा से अयप्पा मंदिर,गैस गोदाम के बीच मीडिया पार्किंग में वाहन पार्क होंगे।

31 मई को सुबह 6 बजे से यातायात दबाव मार्ग

कार्यक्रम के दौरान बोर्ड ऑफिस, गोंविदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा, पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोंल पम्प तक मार्ग पर यातायात का अत्याधिक दबाव रहेगा।

सीएम ने बदला था प्रोफाइल फोटो

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पहले मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर अपना प्रोफाइल फोटो बदल दिया है। फेसबुक पेज पर उन्होंने अहिल्या बाई का फोटो लगाया है। हालांकि देर रात तक एक्स पेज में कोई बदलाव नहीं किया गया था। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रोफाइल फोटो पर अहिल्या बाई का फोटो लगाया है। कुछ अन्य नेताओं भी बदलाव किया है।

ये भी पढ़ें: ब्लॉगर नैना विवाद के बाद महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, सख्ती बढ़ी-दो बार हो रही चेकिंग

ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस की करतूत, घायल की मौत के बाद लावारिस बताकर करवा दिया अंतिम संस्कार